जनता दरबार में 11 मामलों की सुनवाई

Updated:
विज्ञापन

डीएम ने त्वरित निष्पादन के दिए सख्त निर्देश

विज्ञापन

– डीएम ने त्वरित निष्पादन के दिए सख्त निर्देश सुपौल. समाहरणालय परिसर स्थित जनता दरबार में सोमवार को आम नागरिकों की समस्याओं को सुनने और उनके त्वरित समाधान के लिए विशेष बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी सावन कुमार (भाप्रसे) ने की. जबकि उप विकास आयुक्त ने जनता से सीधे आवेदन प्राप्त किए. जनता दरबार में कुल 11 आवेदन पत्र लिए गए, जिनमें विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याएं शामिल थी. जिलाधिकारी ने सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि प्रत्येक आवेदन का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाए. उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. साथ ही, पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ कार्य करने पर जोर दिया गया. जनता दरबार में उपस्थित लोगों ने अपनी समस्याओं को सीधे प्रशासन के समक्ष रखकर संतोष व्यक्त किया और उम्मीद जताई कि उन्हें शीघ्र राहत मिलेगी. जिला प्रशासन ने पुनः आश्वासन दिया है कि आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए इस प्रकार के जनता दरबार का आयोजन निरंतर किया जाता रहेगा. ताकि लोगों को त्वरित और प्रभावी न्याय मिल सके.

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन