ePaper

स्वास्थ्य सह विधि मंत्री ने 30 बेड वाला सीएचसी का किया शिलान्यास

Updated at : 07 Apr 2025 7:17 PM (IST)
विज्ञापन
स्वास्थ्य सह विधि मंत्री ने 30 बेड वाला सीएचसी का किया शिलान्यास

वर्ल्ड हेल्थ डे पर वीरपुर को मिला बड़ा तोहफा

विज्ञापन

भीमनगर में बनेगा अत्याधुनिक 30 बेड का अस्पताल, स्वास्थ्य मंत्री ने किया शिलान्यास – वर्ल्ड हेल्थ डे पर वीरपुर को मिला बड़ा तोहफा – बिहार बना स्वास्थ्य सेवाओं में अग्रणी राज्य: मंगल पांडेय वीरपुर. अनुमंडल के भीमनगर में 30 बेड वाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण की आधारशिला बिहार सरकार के स्वास्थ्य एवं विधि मंत्री मंगल पांडेय द्वारा रखी गई. इस परियोजना पर अनुमानित 04 करोड़ 74 लाख रुपये की लागत आएगी. कार्यक्रम में बिहार सरकार के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री नीरज कुमार सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित रहे. शिलान्यास के बाद दोनों मंत्रियों ने संयुक्त रूप से शिलापट्ट का अनावरण किया. मंच पर पहुंचने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं सौरभ कुमार सिंह, भोला राय आदि ने दोनों मंत्रियों का माला पहनाकर स्वागत किया. जिला पदाधिकारी कौशल कुमार व पुलिस अधीक्षक शैशव यादव ने मंत्रियों को पौधा भेंट कर सम्मानित किया. स्वास्थ्य मंत्री श्री पांडेय ने रामनवमी और विजयादशमी की बधाई देते हुए कहा कि बिहार अब स्वास्थ्य सेवाओं में पीछे नहीं है. पहले अनुमंडल अस्पतालों की स्थिति दयनीय थी, अब स्थिति में काफी सुधार हुआ है. एलईडी बल्ब, एसी जैसी सुविधाएं अब सामान्य हो गई है. उन्होंने संवेदक को निर्देश दिया कि नवम्बर तक भवन निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जाए. उन्होंने यह भी बताया कि आयुष्मान भारत योजना के तहत बिहार तीसरे स्थान पर है. जहां अब तक 3.75 करोड़ लोगों को कार्ड जारी किए गए हैं. सरकारी अस्पतालों में दवाएं उपलब्ध कराने के मामले में बिहार देश में पहले स्थान पर पहुंच गया है. मृत्यु दर में भी गिरावट दर्ज की गई है. मंत्री ने बताया कि इस वित्तीय वर्ष में सुपौल जिले में कुल 32 अस्पतालों का निर्माण किया जाएगा, जिनमें से 19 पर कार्य शुरू हो चुका है. अगले तीन महीनों में चिकित्सकों की बहाली की प्रक्रिया पूरी की जाएगी. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की पहल से देश में मेडिकल कॉलेजों की संख्या 780 तक पहुंच गई है, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार होगा. डीएम कौशल कुमार ने सीमावर्ती क्षेत्र में अस्पताल की आवश्यकता पर ज़ोर दिया और मंत्री से डॉक्टरों व नर्सों के आवास, अस्पताल परिसर की बाउंड्री वॉल और शुद्ध पेयजल जैसी आवश्यकताओं को प्राथमिकता देने की मांग की. कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए थे. बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्वक और गरिमा के साथ सम्पन्न हुआ. बेहतर सुविधा से लैश होगा अस्पताल : नीरज सिंह मंत्री नीरज कुमार सिंह ने कहा कि आज का दिन बेहद खास है. विजयादशमी और वर्ल्ड हेल्थ डे दोनों का संयोग. उन्होंने भरोसा दिलाया कि यह अस्पताल अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं से युक्त होगा. उन्होंने कहा कि यह अस्पताल पहले कहीं और प्रस्तावित था, जिसे अब भीमनगर लाया गया है और इसका निर्माण डेढ़ वर्ष में पूरा किया जाएगा. उन्होंने यह भी बताया कि वीरपुर में केंद्रीय विद्यालय बनकर तैयार हो चुका है और 15 अप्रैल से पढ़ाई शुरू हो जाएगी. वहीं, वीरपुर के एयरपोर्ट को उड़ान योजना में शामिल कर लिया गया है. कोसी-मेची क्षेत्र में 7500 करोड़ की परियोजना तथा 12,500 करोड़ की बाढ़ नियंत्रण योजना का भी जिक्र किया. स्थानीय नेतृत्व की मांगें और सुझाव पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष गोपाल आचार्य ने अपने संबोधन में वीरपुर अनुमंडल अस्पताल में महिला चिकित्सक की नियुक्ति की मांग की. जिला परिषद सदस्य अर्चना मेहता ने भी इस मुद्दे पर बल देते हुए कहा कि स्थानीय विधायक के प्रयास से अब भीमनगर में हरियाली लौट आई है और महिला चिकित्सक की आवश्यकता अत्यंत आवश्यक है. सुपौल नगर परिषद अध्यक्ष राघवेन्द्र झा ने विजयादशमी के शुभ अवसर पर अस्पताल को ‘भीमनगर में अस्पताल की आधारशिला रखे जाने पर खुशी जाहिर किया. भाजपा जिला अध्यक्ष नरेन्द्र ऋषिदेव ने सरकार की विभिन्न उपलब्धियों को रेखांकित किया और स्वास्थ्य मंत्री के प्रति आभार जताया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन