ePaper

विभिन्न पंचायतों में की जा रही फसल कटनी प्रयोग

Updated at : 04 Apr 2025 5:58 PM (IST)
विज्ञापन
विभिन्न पंचायतों में की जा रही फसल कटनी प्रयोग

फसल कटनी प्रयोग से गेहूं फसल की उत्पादकता एवं उत्पादन का आकलन किया जाता है

विज्ञापन

वीरपुर. जिला सांख्यिकी कार्यालय से प्राप्त आयोजन सूची के आधार पर विधिवत खेसरा का चयन करने के बाद क्रॉप कटिंग एक्सपेरिमेंट एप के माध्यम से नियमानुसार फसल कटनी प्रयोग की जा रही है. जिसमें बसंतपुर राजस्व ग्राम में किसान सुबोध कुमार के खेत में फसल कटनी प्रयोग, प्रयोगकर्ता धर्मेंद्र कुमार के द्वारा शुक्रवार की सुबह की गई. फसल कटनी प्रयोग सांख्यिकी विभाग के नियमानुसार 10×5 मीटर के क्षेत्र में किया गया. जिसमें थ्रेसिंग के बाद 20.300 किलोग्राम दाना प्राप्त हुआ. फसल कटनी प्रयोग के दौरान बसंतपुर प्रखंड कृषि धर्मेंद्र कुमार, राजीव रंजन, किसान सलाहकार भोलाराम, किसान सुबोध कुमार एवं अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे. शुक्रवार को प्रखंड कृषि समन्वयक धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि सरकार के गाइडलाइन के अनुसार प्रत्येक वर्ष प्रत्येक पंचायत में पांच-पांच गेहूं फसल की फसल कटनी प्रयोग की जाती है. जिसमें कृषि विभाग के कर्मी तथा पदाधिकारी के साथ-साथ अन्य विभाग के कर्मी एवं पदाधिकारी भी प्रयोगकर्ता के रूप में फसल कटनी करते हैं. फसल कटनी प्रयोग से गेहूं फसल की उत्पादकता एवं उत्पादन का आकलन किया जाता है. जो सरकार और कृषि विभाग को आगे के रोडमेप तय करने में मदद करती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन