ePaper

स्वयंसेवकों ने प्रभातफेरी निकाल कर लोगों को दी नववर्ष की शुभकामनाएं

Updated at : 30 Mar 2025 6:06 PM (IST)
विज्ञापन
स्वयंसेवकों ने प्रभातफेरी निकाल कर लोगों को दी नववर्ष की शुभकामनाएं

स्वयंसेवकों ने वीरपुर नगर का भ्रमण करते हुए संघ स्थल पर कार्यक्रम का समापन किया

विज्ञापन

वीरपुर. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ वीरपुर द्वारा चैत नवरात्र के प्रथम दिवस पर रविवार की सुबह प्रभातफेरी निकाली. जहां स्वयंसेवकों ने वीरपुर नगर का भ्रमण करते हुए संघ स्थल पर कार्यक्रम का समापन किया. बताया गया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रत्येक वर्ष चैती नवरात्र के प्रथम दिन वर्ष प्रतिपदा उत्सव मनाती है. संघ के स्वयंसेवकों ने रविवार को वीरपुर-बसमतिया रोड स्थित शाखा मैदान से प्रभातफेरी निकाली, जो वीरपुर नगर क्षेत्र के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए वीरपुर कोसी क्लब स्थित संघ स्थान पहुंची. नगर भ्रमण के दौरान साइकिल व बाइक पर सवार स्वयंसेवकों ने हिंदू नववर्ष मंगलमय हो, नूतन वर्ष नया संदेश – हिन्दू बचाओ अपना देश एवं जय जय श्री राम के उद्घोष भी लगाएं. कार्यक्रम के समापन के पूर्व संघ की शाखा लगाई गई. संघ के कोसी विभाग संघचालक बुद्धेश्वर शर्मा ने वर्ष प्रतिपदा उत्सव के महत्व पर प्रकाश डालते बताया कि संघ के छह उत्सवों में वर्ष प्रतिपदा पहला उत्सव है. ब्रह्मा जी ने सृष्टि का निर्माण इसी तिथि को प्रारंभ किया था. भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक इसी तिथि को हुआ था. धर्मराज युधिष्ठिर का राज तिलक इसी तिथि को हुआ था. महाराज विक्रमादित्य द्वारा विक्रम संवत इसी तिथि को शुरू किया गया था. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉ केशव बलिराम हेडगेवार का जन्म इसी तिथि को हुआ था, इसलिए आज के दिन का महत्व है. मुख्य पार्षद सुशील कुमार ने कहा कि हिन्दू नववर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से शुरू होता है. यह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के लिए भी एक महत्वपूर्ण अवसर है. क्योंकि इस दिन संघ के संस्थापक डॉ केशव बलिराम हेडगेवार का जन्म हुआ था और इस दिन से ही नए विक्रम संवत वर्ष की शुरुआत होती है. यह दिन भारतीय संस्कृति में नए साल की शुरुआत का प्रतीक है. संघ की शाखा के बाद प्रार्थना हुई, जिसके बाद कार्यक्रम का समापन हुआ. मौके पर अनिल कुमार, विजय गुप्ता, अजय सिंह, पंकज चौधरी, विनय सिंह, शशि गुप्ता, संजीत सिन्हा, अभय जैन, सुरेंद्र मेहता, सुबोध शर्मा, गोलू साह, सागर कुमार, श्रवण पोद्दार, चंचल सिंह सहित अन्य स्वयंसेवक उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन