प्रयागराज से गुलाबी देवी का शव पहुंचा गांव, परिजनों में कोहराम

Published at :30 Jan 2025 6:08 PM (IST)
विज्ञापन
प्रयागराज से गुलाबी देवी का शव पहुंचा गांव, परिजनों में कोहराम

दोनों पुत्र शव को देखकर बार बार बेहोश हो जा रहे थे

विज्ञापन

– 27 जनवरी को सीमांचल एक्सप्रेस से छोटे पुत्र के साथ संगम स्नान के लिए गयी थी गुलाबी देवी – मंगलवार को डेढ़ बजे रात में हुई घटना राघोपुर. मौनी अमावस्या के मौके पर प्रयागराज में संगम में स्नान करने के दौरान थाना क्षेत्र के रामविशनपुर पंचायत स्थित दहीपौड़ी वार्ड नंबर 02 निवासी स्व बिहारी यादव की 73 वर्षीय पत्नी गुलाबी देवी की मौत हो गयी. गुरुवार को करीब साढ़े तीन बजे यूपी सरकार द्वारा एंबुलेंस से शव को उनके घर भेजा गया, जहां शव के पहुंचते ही कोहराम मच गया. शव के एंबुलेंस से उतरते ही मृतिका के दोनों पुत्र पवन यादव और नारायण यादव सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था. दोनों पुत्र शव को देखकर बार बार बेहोश हो जा रहे थे. इस दौरान शव के अंतिम दर्शन के लिए गांव के सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई. मृतिका के साथ प्रयागराज गए उनके छोटे पुत्र नारायण यादव ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि वे लोग सोमवार को करीब 12 बजे दिन में घर से प्रयागराज के लिए निकले थे. इसके लिए पहले वे लोग जोगबनी गए. जहां से प्रयागराज जाने के लिए सीमांचल एक्सप्रेस से वे लोग निकले और मंगलवार को प्रयागराज स्टेशन पहुंचे. इसके बाद लगभग 15 किलोमीटर की पैदल दूरी तय कर वे लोग मंगलवार की संध्या संगम स्थल पहुंचे. देर रात करीब डेढ़ बजे वे लोग संगम स्नान के लिए जा ही रहे थे कि अचानक भीड़ आई और उनलोगों को रौंदते हुए वहां से निकलने का प्रयास करने लगी. इसी दौरान वहां भगदड़ का माहौल बन गया और सैकड़ों लोग इसके चपेट में आ गए. बताया कि भगदड़ के बाद वहां काफी भयावह स्थिति बन गई. जिसमें दर्जनों लोगों की मौत हो गई और सैकड़ों लोग घायल हो गए. इसी दौरान उनकी मां की भी मौत हो गई. बताया कि घटना के करीब डेढ़ घंटे बाद वहां पुलिस पहुंची और मृतक व घायलों को अस्पताल पहुंचाना शुरू कर दिया. बताया कि वे लोग घर से करीब 25 आदमी एक साथ निकले थे. लेकिन प्रयागराज में भगदड़ का ऐसा माहौल बना कि सभी एक दूसरे से बिछड़ गए. यहां तक कि उनलोगों का सारा सामान भी गायब हो गया. बताया कि शव का मेडिकल जांच करवाकर बिना पोस्टमार्टम के ही घर भेज दिया गया. इस दौरान उनलोगों के साथ एक यूपी पुलिस का सिपाही, एक पटवारी और एक एम्बुलेंस चालक शव को घर तक पहुंचाया. शव पहुंचने की खबर सुनकर स्थानीय हरि दास, सूर्य नारायण यादव, महेंद्र यादव, नंदकिशोर यादव, बैद्यनाथ यादव, जगन्नाथ यादव, हीरा यादव, बीरेंद्र यादव, ललन यादव, मो दाउद, मो इसराइल समेत दर्जनों लोगों ने मृतिका के घर पहुंचकर शोक संवेदना प्रकट किया. पटवारी ने कागजी कार्रवाई की पूरी नाम नहीं छापने के शर्त पर पटवारी ने बताया कि कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद सरकार द्वारा घोषित मुआवजा मृतका के परिजनों को दिया जायेगा. इसके लिए सारी कागजी कार्रवाई पूरी कर ली गयी है. रिपोर्ट समर्पित करने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन