आवास निर्माण कार्य पूर्ण कराने वाले लाभुकों को कराया गया गृह प्रवेश

प्रखंड के सभी नौ पंचायतों के चयनित 834 लाभार्थियों को सामूहिक रूप से स्वीकृति पत्र दिया गया
– योजना के लाभ से वंचित लाभुकों को दिया गया स्वीकृति पत्र प्रतापगंज. प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत राज्य स्तर पर लाभुकों को योजना की राशि का हस्तांतरण एवं पूर्ण किये आवास लाभुकों को समारोह आयोजन कर बुधवार को गृह प्रवेश कराया गया. जानकारी देते हुए बीडीओ अमरेश कुमार मिश्रा ने बताया कि सरकार के ग्रामीण विकास विभाग के निर्देश पर बुधवार को संपूर्ण राज्य में एक साथ लाभुकों को गृह प्रवेश और आवास योजना से वंचित लाभार्थियों को आवास स्वीकृति पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया. इस योजना के तहत प्रखंड की सभी नौ पंचायतों में पुराने 337 आवास योजना के लाभार्थियों को राशि दी गई थी. जिसमें सभी लाभार्थियों द्वारा आवास का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है. प्रत्येक पंचायत के एक-एक लाभार्थियों को एक समारोह का आयोजन कर शुभ मुहूर्त में बीडीओ द्वारा फीता काटकर बुधवार को लाभार्थियों को गृहप्रवेश कराया गया है. बीडीओ और पंचायत के मुखिया ने संयुक्त रूप से आवास योजना के लिए प्रखंड के सभी नौ पंचायतों के चयनित 834 लाभार्थियों को सामूहिक रूप से स्वीकृति पत्र दिया गया. बीडीओ ने बताया कि आवास निर्माण के लिए प्रथम किस्त दिया जायेगा. उन्होंने पंचायतवार बताया कि भवानीपुर उतर में 109, दक्षिण में 40, चिलौनी उतर में 114, दक्षिण में 113, गोविंदपुर में 114, श्रीपुर में 113, सुखानगर में 114, सुरजापुर में 116 और तेकुना पंचायत में 01 लाभुक शामिल हैं. भवन निर्माण करने वाले लाभुकों के खाते में चेक द्वारा राशि हस्तांतरित किया जाना है. बताया कि आवास का कार्य पूरा करने वाले लाभार्थियों को समारोहपूर्वक गृहप्रवेश कराने का मुख्य यह उद्देश्य है कि यह संदेश लाभार्थियों तक जाय कि आवास का निर्माण कार्य शीध्र कर लिया जाय. उन्होंने सभी लाभार्थियों को सरकार का संदेश बताया कि इस योजना का मिशन मोड सौ दिनों का है. निर्धारित समय के भीतर अपना घर बना लेना है. सरकार की मंशा है कि कोई भी गृहविहीन नहीं रहे. उन्होंने बताया कि सरकार की इस योजना को शत-प्रतिशत सफल बनाने के लिए जनप्रतिनिधियों का सहयोग लेकर प्रयास कर रहे हैं कि कोई भी लाभुक गृहविहीन नहीं रहे. इस मौके पर मुखिया रणजीत प्रसाद सिंह, अनिल कुमार यादव, कृष्ण प्रसाद मंडल, सुरेश दास, उप मुखिया रीता देवी, पूर्व मुखिया अनिल कुमार टीपू, वार्ड सदस्य विनोद ठाकुर, आवास पर्यवेक्षक समीर रंजन, कार्यपालक सहायक पुष्कर राज, लेखा सहायक जय प्रकाश कुमार, आवास सहायक ममता देवी, गुंजन कुमारी, संजीव कुमार अर्जुन कुमार, शशांक कुमार समेत लाभार्थियों उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




