ऑटो पलटने से दादा-पोता जख्मी

दोनों घायलों को स्थानीय लोगों की सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायगढ़ भपटियाही में भर्ती कराया गया
सरायगढ़. एनएच 57 पर शुक्रवार को एक ऑटो सिमराही से मझारी जाने के क्रम में भपटियाही पंचायत के गढ़िया गांव के पास अनियंत्रित होकर एक पलट गयी. जिसमें सवार निर्मली थाना क्षेत्र के सिसौनी पंचायत के मझारी गांव के वार्ड 11 निवासी मो इदरीश 65 साल तथा उसका पोता मो तजमुल 12 साल गंभीर रूप से घायल हो गये. दोनों घायलों को स्थानीय लोगों की सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायगढ़ भपटियाही में भर्ती कराया गया. जहां डॉक्टर मोहसिन रजा ने दोनों घायलों का इलाज किया. घटना में गंभीर रूप से घायल दोनों जख्मी को सदर अस्पताल सुपौल रेफर कर दिया गया. चालक ऑटो छोड़कर फरार हो गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




