ePaper

सकारात्मक चिंतन से समाज में लाया जा सकता है सकारात्मक परिवर्तन : बबीता दीदी

Updated at : 27 Dec 2025 6:48 PM (IST)
विज्ञापन
सकारात्मक चिंतन से समाज में लाया जा सकता है सकारात्मक परिवर्तन : बबीता दीदी

सिमराही निवासी विद्यानंद दास के आवास पर आध्यात्मिक, सामाजिक एवं मानसिक विकास के उद्देश्य से एक भव्य सत्संग एवं स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

भव्य सत्संग एवं स्नेह मिलन समारोह का किया गया आयोजन

राघोपुर. प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय सिमराही के तत्वावधान में शनिवार को सिमराही निवासी विद्यानंद दास के आवास पर आध्यात्मिक, सामाजिक एवं मानसिक विकास के उद्देश्य से एक भव्य सत्संग एवं स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ स्थानीय सेवा केंद्र प्रभारी राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी बबीता दीदी, समाजसेवी ब्रिगेडियर प्रणव जायसवाल, प्रो बैद्यनाथ प्रसाद भगत, अनिल महतो, विद्यानंद दास, शर्मिला देवी, ब्रह्माकुमारी वीणा बहन, पूजा बहन, निशिका बहन, ब्रह्माकुमार किशोर भाई, रविंद्र कुमार, संदीप कुमार सहित अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया गया.

इस अवसर पर स्थानीय सेवा केंद्र संचालिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी बबीता दीदी ने अपने संबोधन में कहा कि सकारात्मक चिंतन के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है. समाज में अनेक ऐसे लोग हैं, जो न केवल स्वयं आगे बढ़ते हैं, बल्कि दूसरों की सहायता कर उन्हें भी सकारात्मक बनाए रखने का कार्य करते हैं. उन्होंने कहा कि ईमानदारी के साथ किया गया परिश्रम न केवल विकास करता है, बल्कि इतिहास भी रचता है. आपसी स्नेह और सहयोग की भावना ही हर सफल कार्य का आधार है. हम जो दूसरों को देते हैं, वही कई गुना होकर हमें वापस प्राप्त होता है.

राजयोग के माध्यम से मनुष्य किसी भी प्रकार के मनोविकारों पर कर सकता है विजय प्राप्त

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर प्रणव जायसवाल ने कहा कि ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा सिखाए जाने वाले निशुल्क राजयोग का नियमित अभ्यास करने से व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक संस्कार परिवर्तन संभव है. उन्होंने बताया कि राजयोग के माध्यम से मनुष्य किसी भी प्रकार के मनोविकारों पर विजय प्राप्त कर सकता है. शांत, संतुलित और आनंदमय जीवन जी सकता है. विशिष्ट अतिथि प्रो बैद्यनाथ प्रसाद भगत ने कहा कि आत्मिक शांति की अनुभूति के लिए राजयोग का अभ्यास अत्यंत आवश्यक है. राजयोग के द्वारा जीवन को सुखमय, शांतिमय, प्रेममय और आनंदमय बनाया जा सकता है. इस दौरान ब्रह्माकुमारी निशिका बहन ने राजयोग मेडिटेशन की गहन अनुभूति करायी. वहीं ब्रह्माकुमारी वीणा बहन और पूजा बहन ने अपने मधुर गीतों एवं विचारों के माध्यम से उपस्थित श्रद्धालुओं को लाभान्वित किया. कार्यक्रम का सफल संचालन ब्रह्माकुमार किशोर भाई ने किया. मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन