रामनवमी पर निकली भव्य शोभायात्रा, उमड़ा आस्था का जनसैलाब

Updated:
विज्ञापन
रामनवमी पर निकली भव्य शोभायात्रा, उमड़ा आस्था का जनसैलाब

युवा श्रद्धालु हाथों में भगवा ध्वज लिए जय श्रीराम के जयकारों के साथ जोश से लबरेज दिखे

विज्ञापन

त्रिवेणीगंज. रामनवमी के पावन अवसर पर सोमवार को त्रिवेणीगंज बाजार स्थित पंचमुखी मंदिर से एक भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. रथ पर विराजमान भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण एवं हनुमान की भव्य झांकियों ने पूरे शहर को भक्तिमय बना दिया. आकर्षक झांकियों और रामनाम के जयघोष से वातावरण गुंजायमान हो उठा. शोभायात्रा की शुरुआत सुबह 11 बजे पंचमुखी मंदिर परिसर में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई. यात्रा ने काली मंदिर (मेला ग्राउंड), पुरानी बैंक चौक, बस स्टैंड, बड़ी दुर्गा मंदिर, ब्लॉक चौक, जनता रोड, गांधी नगर, वंशी चौक होते हुए पुनः पंचमुखी मंदिर में समापन किया. भक्तगण भजन-कीर्तन, ढोल-नगाड़ों की गूंज और जय श्रीराम के नारों के साथ पूरे जोश और श्रद्धा से यात्रा में शामिल रहे. बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी में उत्साह का अद्भुत दृश्य देखने को मिला. शोभायात्रा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु प्रशासनिक स्तर पर भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे. अनुमंडल पदाधिकारी शम्भूनाथ, एसडीपीओ विपिन कुमार, डीसीएलआर संस्कार रंजन, बीडीओ अभिनव भारती, बीपीआरओ मनीष कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर सुनील कुमार पासवान, थानाध्यक्ष रामसेवक रावत सहित मजिस्ट्रेट एवं पुलिस बल यात्रा के साथ मौजूद रहे. संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त चौकसी बरती गई. नगर परिषद की टीम ने शोभायात्रा मार्ग पर स्वच्छता बनाए रखी, वहीं विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठनों द्वारा जगह-जगह श्रद्धालुओं के लिए शरबत और पेयजल की व्यवस्था की गई. इस अवसर पर पुरोहित बबलू झा ने कहा, रामनवमी की शोभायात्रा न केवल आस्था का प्रतीक है, बल्कि यह समाज में एकता, भाईचारा और सांस्कृतिक समरसता का भी संदेश देती है. शोभायात्रा में जिप सदस्य पूनम कुमारी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाएं और युवतियां भी शामिल हुईं. युवा श्रद्धालु हाथों में भगवा ध्वज लिए जय श्रीराम के जयकारों के साथ जोश से लबरेज दिखे. इस भव्य आयोजन में अमोद कुमार गुप्ता, मुन्ना यादव, रवि कुमार सुमन, शंभू गुप्ता, रंजन सिन्हा, भोला चौधरी, संजय सिंह समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजीव कुमार झा

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार झा

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन