श्रीराम-जानकी मंदिर में भव्य नवाह यज्ञ 17 से

Published by :RAJEEV KUMAR JHA
Published at :15 Apr 2026 6:13 PM (IST)
विज्ञापन
श्रीराम-जानकी मंदिर में भव्य नवाह यज्ञ 17 से

कार्यक्रम के अंतिम दिन 27 अप्रैल को महाभंडारा के साथ यज्ञ का समापन होगा

विज्ञापन

वीरपुर. नगर पंचायत के वार्ड नंबर 04 स्थित श्री रामजानकी मंदिर परिसर में आगामी 17 अप्रैल से भव्य नवाह यज्ञ का आयोजन होने जा रहा है. इसको लेकर मंदिर परिसर में युद्धस्तर पर तैयारियां जारी हैं. मूर्ति निर्माण का कार्य अंतिम चरण में है, वहीं यज्ञ के लिए हवन कुंड का निर्माण भी पूरा कर लिया गया है. यज्ञ कमेटी के अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि गोपालाचार्य ने बताया कि यह धार्मिक कार्यक्रम 10 दिनों तक चलेगा. 17 अप्रैल को सुबह 07 बजे गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जो मंदिर परिसर से हहिया धार तक जाएगी. वहां से जल भरकर सैकड़ों की संख्या में महिलाएं और युवतियां कलश लेकर पुनः मंदिर पहुंचेंगी. उन्होंने बताया कि 18 अप्रैल से नवाह यज्ञ की विधिवत शुरुआत होगी, जिसमें लगातार नौ दिनों तक 24 घंटे का अष्टयाम किया जाएगा. साथ ही प्रतिदिन भंडारा का आयोजन भी किया जाएगा. कार्यक्रम के अंतिम दिन 27 अप्रैल को महाभंडारा के साथ यज्ञ का समापन होगा. इस दौरान मंदिर के पुजारी खुशीक पांडे, अनिल सिंह, बैद्यनाथ बाबा, राजेश केशरी, नितेश जायसवाल, दिव्यांशु शेखर मिश्रा समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन