ePaper

कौटिल्य आवासीय विद्यालय का भव्य शुभारंभ

Updated at : 06 Apr 2025 6:16 PM (IST)
विज्ञापन
कौटिल्य आवासीय विद्यालय का भव्य शुभारंभ

मंत्री व मुख्य पार्षद ने बच्चों के बीच बैग किया वितरण

विज्ञापन

मंत्री व मुख्य पार्षद ने बच्चों के बीच बैग किया वितरण छातापुर. प्रखंड अंतर्गत रामपुर पंचायत स्थित अमर चौक पर शनिवार को कौटिल्य आवासीय विद्यालय का भव्य शुभारंभ किया गया. मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित बिहार सरकार के पीएचईडी मंत्री एवं स्थानीय विधायक नीरज कुमार सिंह बबलू ने फीता काटकर विद्यालय का उद्घाटन किया. इस मौके पर सुपौल नगर परिषद के मुख्य पार्षद राघवेंद्र झा राघव विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थे. उद्घाटन समारोह में विद्यालय के प्राचार्य संगम मिश्र, प्रबंधक कल्पना मिश्रा व राजन झा, शिक्षक केशव मिश्र, राजीव झा, आशीष झा, रौशन झा, अनिकेत मुन्ना, रानी दास आदि ने सभी अतिथियों का माला, शॉल व पाॅग पहनाकर स्वागत किया. मंत्री व मुख्य पार्षद ने विद्यालय के बच्चों को स्कूल बैग वितरित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. समारोह का संचालन पंसस विमल झा ने किया. मंत्री ने विद्यालय प्रबंधन को इस पहल के लिए शुभकामनाएं दी और शिक्षा के क्षेत्र में राज्य सरकार के निरंतर प्रयासों की चर्चा की. साथ ही उपस्थित अभिभावकों से बच्चों की पढ़ाई को लेकर जागरूक और प्रयत्नशील रहने का आग्रह किया. मंत्री बबलू ने रामनवमी के अवसर पर शांति और सौहार्दपूर्ण शोभायात्रा संपन्न कराने पर हिंदू संगठनों और रामभक्तों का आभार जताया. कहा कि छातापुर से बलुआ बाजार तक की शोभायात्रा में विधि-व्यवस्था की कोई समस्या उत्पन्न नहीं हुई, जो सनातन धर्म की विशेषता को दर्शाता है. समारोह में चंदन झा म्यूजियम ग्रुप, गिरधरपट्टी द्वारा प्रस्तुत हिंदी व मैथिली गीतों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया. कार्यक्रम में बेचन झा, वीरेंद्र झा, विद्यानंद सिंह, राधा राय, राजाराम चौधरी, प्रदीप झा, गंगानंद कुंवर, अमरेंद्र यादव, रंजय मसैता, जीवनाथ झा, गोविंद झा, रमेश मिश्रा समेत सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन