दुकान से 20 हजार से अधिक मूल्य के सामान की हुई चोरी

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 18 Jun 2024 10:05 PM

विज्ञापन

भपटियाही बाजार में बीते दिनों अज्ञात चोरों ने एक दुकान का ताला तोड़कर 20 हजार से अधिक के सामान की चोरी कर ली

विज्ञापन

सरायगढ़. भपटियाही बाजार में बीते दिनों अज्ञात चोरों ने एक दुकान का ताला तोड़कर 20 हजार से अधिक के सामान की चोरी कर ली. घटना के संबंध में बताया जाता है कि शिव मंदिर के सामने मो शहीद के पान की दुकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने गुमटी में रखे माजा, स्प्राइट, अमूल कूल सहित अन्य प्रकार के ठंडा, पानी का बोतल, बिस्कीट, नगद राशि सहित दुकान का अन्य कीमती सामग्री की चोरी कर ली. पीड़ित दुकानदार मो शहीद ने भपटियाही थाना में अज्ञात चोरों के विरुद्ध आवेदन देकर कार्रवाई करने की मांग की है. स्थानीय लोगों ने बताया कि चोरी की घटना में वृद्धि हो गई है. लगातार क्षेत्र में चोरी की घटनाएं घटित हो रही है. लोगों ने पुलिस से रात्रि गश्ती करने की मांग की है. घटना को लेकर थानाध्यक्ष किशोर कुमार ने बताया कि चोरी की घटना की जांच कर अज्ञात चोरों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन