ePaper

पुल संख्या 108 पर गाटर लांचिंग का कार्य शुरू, मार्च 2025 से सुपौल-पिपरा रेलखंड पर दौड़ेगी ट्रेन

Updated at : 24 Dec 2024 5:59 PM (IST)
विज्ञापन
पुल संख्या 108 पर गाटर लांचिंग का कार्य शुरू, मार्च 2025 से सुपौल-पिपरा रेलखंड पर दौड़ेगी ट्रेन

लगभग 95 किमी लंबी सुपौल-अररिया नई रेललाइन का कार्य तेजी से किया जा रहा है

विज्ञापन

-ट्रेन सेवा शुरू होने से व्यापार व औद्योगिक गतिविधियों को भी मिलेगा प्रोत्साहन- गाटर लांचिंग कार्य का डीएम ने किया निरीक्षण- सुरक्षा को ध्यान में रख यथाशीघ्र कार्य पूरा करने का दिया निर्देश- सुपौल और आसपास के क्षेत्रों का अन्य बड़े शहरों से मजबूत होगा जुड़ाव

– पर्यटन और रोजगार का नया अवसर होगा पैदा सुपौल. सुपौल-अररिया-गलगलिया नई रेल लाइन परियोजना के तहत चैनसिंहपट्टी में एनएच-327 ए पर बन रहे पुल संख्या 108 के ऊपर गर्डर लांचिंग कार्य का सोमवार को जिलाधिकारी कौशल कुमार ने निरीक्षण किया. इस दौरान आवाजाही की लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गर्डर लांचिंग कार्य को यथाशीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया. निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने प्रोजेक्ट प्रबंधन से प्रगति की जानकारी ली और कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर जोर दिया. गौरतलब है कि रक्षा मंत्रालय द्वारा सुपौल-अररिया (गलगलिया तक) प्रस्तावित नई रेल लाइन परियोजना को सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मानते हुए इसे राष्ट्रीय सुरक्षा परियोजना में शामिल कर कार्य शुरू किया गया. यही कारण है कि लगभग 95 किमी लंबी सुपौल-अररिया नई रेललाइन का कार्य तेजी से किया जा रहा है. संभावना जतायी जा रही है कि मार्च 2025 तक सुपौल-पिपरा के बीच रेल परिचालन शुरू कर दिया जायेगा. जिससे क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हो सकेगी. इस रूट पर ट्रेन शुरू होने से यातायात के साधन में वृद्धि होगी और क्षेत्र का विकास भी तेज़ी से हो सकेगा. ट्रेन परिचालन शुरू होने से सुपौल और पिपरा के बीच यात्रा करने वाले लोगों को बेहतर और सुलभ परिवहन सुविधा मिलेगी, जो खासकर छात्रों, नौकरीपेशा लोगों और व्यापारियों के लिए अत्यंत लाभकारी होगी. मौके पर प्रोजेक्ट मैनेजर मुकेश कुमार, सहायक अभियंता अंबुज सिन्हा, सीनियर सेक्शन इंजीनियर अमितेश कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे.

रेल परियोजना का कार्य जारी

सुपौल-अररिया-गलगलिया रेल परियोजना का कार्य प्रगति पर है. 31 मार्च 2025 तक परियोजना का निर्माण कार्य पिपरा तक पूरा हो जाएगा और सुपौल से पिपरा तक रेल परिचालन शुरू हो जाएगा. यही कारण है कि उक्त रेलखंड में पुलों का निर्माण युद्ध स्तर किया जा रहा है.

गाटर बैठाने का शुरू हुआ कार्य

नेपाल की सीमा के समानांतर गुजरने वाली यह परियोजना में अर्थवर्क लगभग पूरा हो चुका है. रेल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सुपौल-पिपरा के बीच लगभग 21.07 किमी दूरी में 51 छोटे-बड़े पुल पुलिया का निर्माण किया गया है. गाटर बैठाने का कार्य भी शुरू कर दिया गया है. कार्य की प्रगति को देख इलाके के लोगों में आशा की एक नई किरण दिखने लगी है.

सुपौल-पिपरा के बीच दो स्टेशन का होगा निर्माण

सुपौल-पिपरा के बीच दो स्टेशन का निर्माण किया जायेगा. जिसका कार्य शुरू कर दिया गया है. थुमहा में एक स्टेशन का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है. जबकि दूसरा पिपरा में स्टेशन का निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है. सूत्रों ने बताया कि पिपरा में प्लेटफार्म की लंबाई 700 मीटर होगी. जबकि भवन की लंबाई 64.250 मीटर व भवन की चौड़ाई 08 मीटर होगी.

12 नए रेलवे स्टेशन बनेंगे

सुपौल से अररिया के बीच 12 रेल स्टेशन बनेंगे. सुपौल के बाद थुमहा, पिपरा, त्रिवेणीगंज, जदिया, बघैली, खजुरी बाजार, मनोहरपट्टी, भरगामा, रानीगंज, बसेठी एवं मिर्जापुर में रेलवे स्टेशन व हॉल्ट का निर्माण किया जायेगा. इसमें 04 हॉल्ट व 08 स्टेशन शामिल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन