गांधी मैदान में नशेड़ियों का जमावड़ा

ठोस कार्रवाई के अभाव में नशा करने वाले और उन्हें उपलब्ध कराने वाले लोग बेखौफ घूम रहे है
सुपौल. जिला मुख्यालय स्थित गांधी मैदान नशेड़ियों के लिए पनाहगार बन गया है. यहां शाम होते ही नशेड़ियों का जमावड़ा लगा रहता है. बताया जाता है कि गांजा, गोलियां व कफ सिरप नशेड़ियों की आसानी से पहुंच में है. ठोस कार्रवाई के अभाव में नशा करने वाले और उन्हें उपलब्ध कराने वाले लोग बेखौफ घूम रहे है. नशा की चपेट में आ चुके युवा व किशोर आपराधिक घटनाओं में भी संलग्न हैं. इस दिशा में ध्यान देने की आवश्यकता है. बता दें कि गांधी मैदान में हर रोज झुंड बना बना कर युवा व किशोर नशे का सेवन करते हैं. निश्चित तौर ओर प्रशासन को इनका बचपन बचाने के लिए कुछ कड़े कदम उठाना चाहिए.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










