ब्राह्मण टोला स्थित जलाशय में गंगा महाआरती कल

महाआरती में बनारस के कई विद्वान भी शामिल होंगे.
– वीआईपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने तैयारी का लिया जायजा छातापुर प्रखंड के रामपुर पंचायत स्थित लालपुर ब्राह्मण टोला के समीप जलाशय के किनारे शनिवार को गंगा महाआरती का आयोजन होगा. महाआरती की तैयारी के बीच गुरुवार को वीआईपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पनोरमा ग्रुप के सीएमडी संजीव मिश्रा ने स्थल पर जाकर जायजा लिया. इस दौरान श्री मिश्रा जलाशय सहित एवं उसके किनारे साफ-सफाई की पड़ताल की. उन्होंने बताया कि छातापुर में पहली बार महाआरती का भव्य आयोजन किया जा रहा है. महाआरती में बनारस के कई विद्वान भी शामिल होंगे. संध्या पांच बजे आयोजित गंगा महाआरती में हजारों दीप प्रज्ज्वलित किया जाएगा. कहा कि रामपुर का लालपुर उनका पैतृक गांव है और इस मिट्टी से उनका हमेशा से गहरा नाता रहा है. सनातनी और संत की धरती में इस तरह के आयोजन से समाज के सभी वर्गों में एकता का संदेश जाएगा. श्री मिश्रा ने इलाके वासियों से महाआरती में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की है. मौके पर श्रीराम सेवा संघ के राणा प्रताप सिंह, पूर्णिया के मुरारी सिंह,विकास कुमार, रवि दास, मोनू मिश्रा, शुभम वर्मा, कोशी आलोक प्रोडक्शन हाउस के सुनील सुमन, प्रकाश सिंह व अन्य कई लोग मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










