दो बाइक की टक्कर में चार व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

दो बाइक की टक्कर में चार व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी
विज्ञापन
सरायगढ़. एनएच 57 पर कोसी महासेतु के समीप सोमवार को दो बाइक की टक्कर में दोनों बाइक पर सवार चार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बाइक चालक मधुबनी जिला के धनछिया पंचायत के नेमुआ गांव के वार्ड एक निवासी पशुपति मुखिया और पड़ोस के योगानंद मुखिया एक ही बाइक पर सवार होकर भपटियाही बाजार आ रहे थे. जबकि दूसरा बाइक चालक मधुबनी जिला के सरहोती पंचायत के शत्रुपट्टी गांव के वार्ड नंबर 12 निवासी मो निसार अहमद और उसकी साली शादाब फातिमा बाइक पर सवार होकर सुपौल जा रहे थे. घटना में बाइक चालक पशुपति मुखिया को पीछे से बाइक चालक निसार अहमद ने ठोकर मार दिया. जिससे दोनों बाइक चालक एनएच 57 पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया. सभी घायलों को एनएचएआई के एंबुलेंस से सीएचसी भपटियाही में भर्ती कराया. डॉ मौसिम राजा ने सभी घायलों का इलाज किया. घटना में दोनों बाइक चालकों की बाइक भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










