चार नामजद अभियुक्त गिरफ्तार

चार नामजद अभियुक्त गिरफ्तार
सरायगढ़. भपटियाही थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर दो अलग-अलग कांडों के चार नामजद प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. उक्त जानकारी थानाध्यक्ष किशोर कुमार ने दी. थानाध्यक्ष ने बताया कि बीते दिनों हुई सरायगढ़ गांव स्थित एनएच 57 किनारे पेट्रोल पंप पर कर्मी के साथ मारपीट के मामले में बनैनियां गांव निवासी तमुज को गिरफ्तार किया गया. आरोपी के विरुद्ध थाना कांड संख्या 166/24 दर्ज था. वहीं चांदपीपर पंचायत के जरौली गांव के वार्ड 3 में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में थाना कांड संख्या 77/24 के नामजद अभियुक्त भुवनेश्वर मंडल, महेश्वर मंडल व अमरेंद्र मंडल को उनके घर से गिरफ्तार किया गया. थानाध्यक्ष किशोर कुमार ने बताया कि गिरफ्तार सभी चारों आरोपी को न्यायिक हिरासत में सुपौल भेज दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










