परीक्षा के सातवें दिन चार परीक्षार्थी निष्कासित
Published by : RAJEEV KUMAR JHA Updated At : 10 Feb 2026 6:57 PM
परीक्षा को लेकर सभी केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे
सुपौल. जिले के 38 परीक्षा केंद्रों पर जारी इंटरमीडिएट परीक्षा मंगलवार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ. इस दौरान दो पाॅलियों में परीक्षा आयोजित की गई. निर्धारित 8785 परीक्षार्थियों में से 8591 ने परीक्षा में भाग लिया. जबकि 194 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. जबकि चार परीक्षार्थी निष्कासित किये गये. पहली पाली में कुल 6215 परीक्षार्थियों में से 6081 उपस्थित रहे. 134 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल नहीं हो सके. वहीं चार परीक्षार्थी निष्कासित किये गये. जबकि दूसरी पाली में 2570 परीक्षार्थियों में से 2510 ने परीक्षा दी. जबकि 60 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. परीक्षा को लेकर सभी केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. 27 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित वीरपुर. मुख्यालय स्थित सभी सात परीक्षा केंद्रों पर इंटरमीडिएट परीक्षा का सातवां दिन शांतिपूर्ण, भयमुक्त एवं कदाचार मुक्त वातावरण में दोनों पाॅलियों में सफलतापूर्वक संपन्न हो गया. परीक्षा के दौरान किसी भी परीक्षा केंद्र से किसी परीक्षार्थी को कदाचार के आरोप में निष्कासित नहीं किया गया. अनुमंडल पदाधिकारी नीरज कुमार ने बताया कि 02 फरवरी से लगातार सात परीक्षा केंद्रों पर इंटरमीडिएट परीक्षा आयोजित की जा रही है. सातवें दिन 27 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए. उर्दू, मैथिली व मनोविज्ञान की ली गयी परीक्षा निर्मली. नगर स्थित तीन परीक्षा केंद्रों पर इंटरमीडिएट परीक्षा दोनों पाॅलियों में शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई. प्रथम पाली में उर्दू एवं मैथिली विषय की परीक्षा आयोजित की गई. जबकि द्वितीय पाली में मनोविज्ञान विषय की परीक्षा हुई. प्रथम पाली में कुल 275 परीक्षार्थियों में से 05 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. जबकि द्वितीय पाली में 125 परीक्षार्थियों में से 03 अनुपस्थित पाए गए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










