रामनवमी पर्व को लेकर निकाला गया फ्लैग मार्च, शांति व सुरक्षा व्यवस्था का दिया गया संदेश

Updated:
विज्ञापन
रामनवमी पर्व को लेकर निकाला गया फ्लैग मार्च, शांति व सुरक्षा व्यवस्था का दिया गया संदेश

अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जायेगी

विज्ञापन

वीरपुर. रामनवमी पर्व के अवसर पर शांति और विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर शनिवार शाम वीरपुर नगर क्षेत्र और भीमनगर में फ्लैग मार्च निकाला गया. इस फ्लैग मार्च का नेतृत्व एसडीएम नीरज कुमार और एसडीपीओ सुरेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से किया. फ्लैग मार्च वीरपुर के गोल चौक से प्रारंभ होकर पुरानी बाजार, हटिया चौक, सुभाष मार्ग, कारगिल चौक होते हुए थाना परिसर तक पहुंचा. मार्च में बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी, जवान एवं प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुए. सभी ने पैदल चलकर लोगों से सौहार्द और शांति बनाए रखने की अपील की. इसी क्रम में भीमनगर क्षेत्र में भी सहरसा चौक से एसएसबी कैंप तक फ्लैग मार्च निकाला गया. दोनों क्षेत्रों में यह संदेश दिया गया कि रामनवमी का पर्व आपसी भाईचारे और शांतिपूर्ण माहौल में मनाया जाए. एसडीएम नीरज कुमार ने बताया कि रविवार को रामनवमी की शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसके शांतिपूर्ण संचालन को लेकर फ्लैग मार्च आयोजित किया गया है. उन्होंने आमजन से अपील की कि पर्व के दौरान किसी भी तरह की अफवाह या विवाद की स्थिति में तुरंत प्रशासन को सूचित करें. अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जायेगी. एसडीपीओ सुरेंद्र कुमार ने कहा कि त्योहार को नशामुक्त और उल्लासपूर्ण वातावरण में मनाएं तथा प्रशासन का पूर्ण सहयोग करें. उन्होंने यह भी दोहराया कि शोभायात्रा के दौरान विधि व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी. फ्लैग मार्च में वीरपुर थानाध्यक्ष राजकिशोर मंडल, भीमनगर थानाध्यक्ष दीपक कुमार, बसंतपुर बीडीओ सुजीत कुमार मिश्रा, सीओ हेमंत कुमार अंकुर सहित पुलिस और प्रशासन के अनेक पदाधिकारी व सुरक्षाकर्मी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजीव कुमार झा

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार झा

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन