आग लगने से पांच घर जले, हजारों की संपत्ति का नुकसान

आठ मवेशियों की झुलसने से मौत
– आठ मवेशियों की झुलसने से मौत प्रतापगंज. गोविंदपुर पंचायत में बुधवार देर रात भीषण आग लगने से चार परिवारों के पांच घर जलकर राख हो गए. इस हादसे में करीब सवा दो लाख रुपये नकद सहित घर का सारा सामान नष्ट हो गया. इस घटना में आठ मवेशियों की मौत हो गयी. पीड़ितों के अनुसार आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है. ग्रामीणों ने बताया कि आग सबसे पहले सुशील मंडल के घर से लगी. रात करीब 11 बजे सुशील मंडल का बेटा जागा तो घर में आग लगी देख शोर मचाया. इसके बाद उसकी पत्नी रूकमणी देवी भी जाग गई. मदद के लिए आवाज लगाने लगी. जब तक आसपास के लोग जुटते, तब तक आग की तेज लपटें रंजीत मंडल, कृतानंद मंडल और कुंदन मंडल के घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया. आग में नकद राशि, जमीन के कागजात, आधार कार्ड, जेवरात और अनाज समेत सारा सामान जलकर राख हो गया. सूचना मिलने पर दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. वीरपुर से भी दमकल की बड़ी गाड़ी देर से पहुंची. ग्रामीणों ने भी आग बुझाने में भरपूर सहयोग किया, जिससे और बड़े नुकसान को टाला जा सका. इस घटना में सबसे अधिक नुकसान सुशील मंडल को हुआ है, जो रोजी-रोटी के लिए दिल्ली में रहते हैं. उनकी पत्नी रूकमणी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है. बेटी की शादी के लिए घर में रखे करीब डेढ़ लाख रुपये नकद, पशुधन, अनाज, जेवरात और जरूरी कागजात सब कुछ जलकर नष्ट हो गया. घटना की सूचना मिलने पर अंचल कार्यालय की ओर से राजस्व अधिकारी रिया राज ने बताया कि नुकसान का आकलन करने के लिए कर्मचारी अरुण मंडल को भेजा गया है. पीड़ित परिवारों को हर संभव सरकारी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजीव कुमार झा
राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










