जमीन विवाद में गोलीबारी, एक युवक को लगी दो गोली
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 05 Apr 2024 7:05 PM
लौकहा थाना क्षेत्र अंतर्गत गढ़बरूआरी पंचायत वार्ड नंबर 12 करहरी टोला स्थित एक बगान में शुक्रवार को जमीन विवाद को लेकर गोलीबारी की घटना हुई.
लौकहा थाना क्षेत्र अंतर्गत गढ़बरूआरी पंचायत वार्ड नंबर 12 करहरी टोला स्थित एक बगान में शुक्रवार को जमीन विवाद को लेकर गोलीबारी की घटना हुई. जिसमें एक युवक को दो गोली लगने के बाद उसे इलाज के लिये जिला मुख्यालय स्थित एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद जख्मी युवक को बेहतर इलाज के लिये हायर सेंटर रेफर कर दिया. जख्मी युवक मासूम सिंह ने बताया कि वे करहरी टोला स्थित बगान गये थे. जहां पूर्व से तीन-चार की संख्या में लोग मौजूद थे. कुछ देर बार वहां मौजूद लोगों द्वारा अपशब्द का प्रयोग किया गया. जिसका विरोध करने पर वहां मौजूद गांव के ही एक युवक ने बंदूक निकाल कर गोली चला दिया. जिसमें एक गोली सीने के दाहिने भाग एवं दूसरा गोली कनपट्टी को छूते हुए निकल गयी. जिसके बाद हो-हल्ला होने पर वहां से सभी फरार हो गये. लौकहा थानाध्यक्ष आलमगीर अंसारी ने बताया कि जमीन विवाद में गोलीबारी की घटना हुई. जिसमें मासूम सिंह को गोली लगी है. प्राथमिक उपचार के बाद जख्मी युवक को बेहतर इलाज के लिये डॉक्टरों द्वारा रेफर कर दिया गया. पीड़ित परिजन के द्वारा अब तक आवेदन नहीं मिला है. आवेदन मिलने के बाद अग्रेतर कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










