Bihar News: सुपौल नगर परिषद कार्यालय में लगी भीषण आग, स्टोर रूम में रखा सामान जलकर हुआ राख

Updated at : 20 Sep 2024 10:11 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar News: सुपौल नगर परिषद कार्यालय में लगी भीषण आग, स्टोर रूम में रखा सामान जलकर हुआ राख

Bihar News: सुपौल नगर परिषद कार्यालय में भीषण आग लग गयी. जिससे स्टोर रूम में रखा सामान जलकर राख हो गया. जानिए क्या है पूरा मामला...

विज्ञापन

Bihar News: सुपौल नगर परिषद कार्यालय में शुक्रवार की सुबह भीषण आग लग गई. जिससे कार्यालय के स्टोर रूम में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया. आग लगने की घटना से इलाके में अफरातफरी मच गई. घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची. काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. स्टोर रूम के कई सामान जलकर खाक हो गए. आग लगने की वजह क्या है, इसकी जांच की जा रही है.

नगर परिषद के स्टोर रूम में लगी आग

जानकारी के अनुसार, नगर परिषद के स्टोर रूम में अचानक आग लग गयी. जिससे वहां रखे कई सामानों को नुकसान पहुंचा है. घटना की सूचना मिलते ही नगर परिषद के चेयरमैन राघवेंद्र झा राघव मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. वहीं, फायर ब्रिगेड की टीम भी तुरंत घटना स्थल पर पहुंची और आग बुझाने का कार्य शुरू कर दिया. आग पर काबू पाने के लिए काफी देर तक फायर ब्रिगेड की टीम को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी.

ALSO READ: विधायकों की गाड़ियों का चालान काटने वाले पटना के ट्रैफिक SP, बेखौफ होकर एक्शन लेते हैं IPS अपराजित

महत्वपूर्ण कागजात सलामत, घटना की जांच जारी

अब तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है, लेकिन माना जा रहा है की शॉर्ट सर्किट की वजह से यह हादसा हो सकता है. घटना की जांच जारी है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है. घटना को लेकर मुख्य पार्षद राघवेंद्र झा ने कहा कि आग लगने से स्टोर रूम में मौजूद आउट सोर्सिंग एजेंसी के समान जल गए है. इस दौरान कोई महत्वपूर्ण कागजात नहीं जले.

नहीं दिखे नगर परिषद ईओ

नगर परिषद कार्यालय में शुक्रवार को हुई अगलगी की घटना की सूचना मिलते ही स्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. लेकिन नगर परिषद ईओ को नहीं देख लोगों में तरह तरह की चर्चा होने लगी.

विज्ञापन
ThakurShaktilochan Sandilya

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन