खाना पकाते वक्त घर में लगी आग, 64 हजार नगद सहित एक घर जल कर राख

Updated:
विज्ञापन
खाना पकाते वक्त घर में लगी आग, 64 हजार नगद सहित एक घर जल कर राख

घर का अधिकांश सामान जलकर राख हो चुका था.

विज्ञापन

प्रतापगंज चिलौनी दक्षिण पंचायत के वार्ड नंबर 03 में सोमवार खाना बनाने के दौरान लगी आग से एक घर पूरी तरह जलकर राख हो गया. घटना में अशर्फी मिश्रा के घर का अनाज, कपड़ा, पलंग समेत करीब 64 हजार रुपये नकद जलकर नष्ट हो गया. जानकारी के अनुसार अशर्फी मिश्रा की बहू ममता देवी घर में खाना बना रही थीं, तभी अचानक आग लग गई. देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया. आग की लपटें इतनी तेज थी कि परिवार के लोगों को सामान निकालने का मौका नहीं मिल सका. घटना की सूचना तुरंत अग्निशमन विभाग को दी गई. सूचना मिलते ही प्रतापगंज थाना से अग्निशमन दल मौके पर पहुंचा और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. हालांकि तब तक घर का अधिकांश सामान जलकर राख हो चुका था. घटना के बाद पीड़ित परिवार सदमे में है और प्रशासन से सहायता की मांग कर रहा है. इधर प्रभारी सीओ सह आरओ रिया राज ने बताया कि आग घटना की सूचना मिली है. आग में पीड़ित परिवार के नुकसान का आकलन करने के लिए कर्मचारी को भेजा गया है. पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता पहुचायी जायेगी.

विज्ञापन
राजीव कुमार झा

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार झा

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन