बस पड़ाव पर खड़ी यात्री बस में लगी आग, काफी मशक्कत से आग पर पाया काबू

Updated:
विज्ञापन

दमकल की गाड़ी देरी से पहुंची, आक्रोशितों ने थाने के वाहन में की तोड़फोड़

विज्ञापन

– दमकल की गाड़ी देरी से पहुंची, आक्रोशितों ने थाने के वाहन में की तोड़फोड़ छातापुर. मुख्यालय स्थित बस पड़ाव पर बुधवार की शाम खड़ी देव ट्रेवल्स नामक बस में अचानक आग लग गई. आग की लपटें इतनी तेजी से फैली की देखते ही देखते आग ने पूरी बस को आगोश में ले लिया. आग लगा देख आस पास के लोग काफी संख्या में बस पड़ाव पर जमा हो गये. दमकल के लिए थाना फोन करने के बाद भीड़ में शामिल कुछ लोग आग बुझाने में जुट गये. पानी व बालू के सहारे आग पर नियंत्रण के लिए जुटे रहे. जानकारी फैलते ही सैकड़ों की संख्या में लोग जुट गये. जहां अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही. करीब पौने घंटे तक काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया. इधर मौके पर दमकल के नहीं पहुंचने पर लोगों में का आक्रोश का आलम बना रहा. दमकल कर्मियों को भीड़ ने खदेड़ा आक्रोश के बीच भीमपुर थाना से देरी से पहुंचे दमकल कर्मियों को गुस्साये लोगों ने खदेड़ना शुरू कर दिया. दमकल कर्मी थाना की ओर लेकर भाग निकले. जिसके बाद आक्रोशित भीड़ सैकड़ों की संख्या में थाना के सामने पहुंच गई. जहां जमकर बवाल काटा. इस दौरान लोगों ने थाना के समीप थाना के वाहन में तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया. सीसीटीवी कैमरा, यातायात पुलिस बोर्ड आदि को भी क्षतिग्रस्त कर दिया. भीड़ सूचना के बाद भी दमकल के नहीं पहुंचने पर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे. पूरे घटना क्रम के दौरान पुलिस मौजूद रही. परंतु भीड़ के आक्रोश के आगे बेवश नजर आ रही थी. इधर बस कर्मी मनोज भगत ने बताया कि बीआर 31 पी 8321 नंबर की बस पड़ाव पर खडी थी. जो रात के आठ बजे पटना के लिए खुलती है. संयोग है कि उस वक्त बस के अंदर कोई मौजूद नहीं था. संदेह है कि शॉट- सर्किट के कारण आग लगी होगी. बस कंडक्टर ललन सिंह से आग लगने की जानकारी ले रहे हैं. बवाल की सूचना पर एसडीएम अभिषेक कुमार, एसडीपीओ विभाष कुमार, बीडीओ डॉ राकेश गुप्ता मौके पर पहुंचे. जदिया, त्रिवेणीगंज, राजेश्वरी, बलुआ, भीमपुर सहित कई थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची. अधिकारी द्वय ने थानाध्यक्ष से विस्तृत जानकारी ली. आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया गया. विधि सम्मत होगी कार्रवाई : एसपी इस बाबत पुलिस अधीक्षक शरथ आरएस ने बताया कि यात्री बस में आग लगने के बाद मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों के साथ अव्यवहारिक घटना को असामाजिक तत्वों ने अंजाम दिया. साथ ही सरकारी संपत्ति को क्षति पहुंचाते हुए कानून व्यवस्था को भंग करने की कोशिश की गयी. वहीं पुलिस वाहन पर भी हमला किया गया. स्थिति को नियंत्रण में कर लिया गया है. भीड़ में शामिल असामाजिक तत्वों को चुन-चुनकर चिन्हित किया जायेगा. जिसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन