ePaper

जमीन विवाद में दो पक्षों में मारपीट, एक पक्ष के तीन लोग घायल

Updated at : 08 Jul 2024 9:26 PM (IST)
विज्ञापन
supaul3

जमीन विवाद में दो पक्षों में मारपीट

विज्ञापन

सरायगढ़ प्रखंड क्षेत्र के लालगंज, बगेवा, टैंगराहा पंचायत के मझौवा गांव के वार्ड 01 में सोमवार को दो पक्षों के बीच जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में एक पक्ष से तीन व्यक्ति घायल हो गया. घटना के संबंध में पीड़ित के अनुसार बताया जा रहा है कि एक पक्ष के संजीव कुमार यादव, विनिता कुमारी 27 वर्ष व सावित्री देवी 55 वर्ष को पड़ोस के ही दूसरे पक्षों के रविंद्र यादव, बीरेंद्र यादव उर्फ शैलेंद्र कुमार, कौशल, रोशन, कुंदन सहित अन्य ने मिलकर गाली गलौज व कहा सुनी के बाद लाठी, डंडा से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. तीनों घायलों को स्थानीय परिजनों के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायगढ़ भपटियाही में भर्ती करवाया गया. जहां डॉ मोहसीम रजा ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल सुपौल रेफर कर दिया गया. अस्पताल में इलाजरत पीड़ित ने बताया कि करीब एक एकड़ जमीन के विवाद को लेकर मारपीट की घटना घटी. जबकि उक्त जमीन को हमलोग कई वर्षों से जोत रहे हैं. भपटियाही थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. इधर थानाध्यक्ष किशोर कुमार ने बताया कि आवेदन मिलने के उपरांत जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन