ePaper

Bihar News: सुपौल में 2 गुटों के बीच मारपीट, 5 लोग गंभीर रूप से घायल, पुलिस जांच में जुटी

Updated at : 19 Apr 2022 7:25 PM (IST)
विज्ञापन
Land Dispute Protest Near Collectorate

बिहार के सुपौल में दो पक्षों के बीच में विवाद हो गया जिस कारण सदर अस्पताल रणक्षेत्र में तब्दील हो गया. इस मारपीट में पांच लोग गंभीर रूप से घायल होने की खबर है.

विज्ञापन

बिहार के सुपौल में दो पक्षों के बीच में विवाद हो गया जिस कारण सदर अस्पताल रणक्षेत्र में तब्दील हो गया. इस मारपीट में पांच लोग गंभीर रूप से घायल होने की खबर है. अस्पताल के सुरक्षा गार्ड ने तत्परता दिखाते हुए मारपीट में शामिल पांच हमलावरों को पकड़ लिया.

दो गुटों के बीच मारपीट 

मिली जानकारी के अनुसार यह विवाद सदर थाना के महेशपुर गांव से शुरू हुई थी. यहां के मुखिया के समर्थक मोहम्मद सगीर के बेटे पर फर्सा से प्रहार कर उसके सिर को जख्मी कर दिया गया था. हमले का आरोप पूर्व मुखिया के बेटे और उसके समर्थकों पर लगा. मो. मसीर अपने जख्मी बेटे को लेकर सदर अस्पताल आये. लेकिन यहां भी दूसरा पक्ष आ धमका और उसने चाकू से हमला बोल दिया.

Also Read: Bihar News: गोपालगंज में शादी समारोह में हथियार के साथ किया डांस, वायरल हो रहा है वीडियो
पाँच लोग घायल 

इस हमले में पांच लोगों के गंभीर रुप से जख्मी होने की खबर है . सदर अस्पताल में हंगामा और लड़ाई-झगड़ा होता देख वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने हमलावरों को दबोच लिया. पांचों घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. पुलिस मामले की गहन जांच करने में जुट गई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन