ePaper

Bihar News: गोपालगंज में शादी समारोह में हथियार के साथ किया डांस, वायरल हो रहा है वीडियो

Updated at : 19 Apr 2022 6:50 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar News: गोपालगंज में शादी समारोह में हथियार के साथ किया डांस, वायरल हो रहा है वीडियो

गोपालगंज के एक युवक का डांस करते हुए वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ दिख रहा है कि युवक पिस्तौल लेकर न केवल डांस कर रहा है, बल्कि डांस के दौरान ही नर्तकी की ओर ट्रिगर कर उंगलियों को घुमा रहा है.

विज्ञापन

शादी का सीजन शुरू हो चुका है, ऐसे में शादी समारोह में हुड़दंगियों और उपद्रवियों के द्वारा हथियार लहराने के मामले भी बढ़ते जा रहे हैं. ताजा मामला गोपालगंज का है जहां एक युवक का डांस करते हुए वीडियो वायरल हो रहा है.

ट्रिगर पर उंगलियों को घुमा रहा युवक 

वायरल वीडियो एक शादी समारोह का है और इसमें दिख रहे युवक का नाम कृष्णा कुमार है. वीडियो में साफ दिख रहा है कि युवक पिस्तौल लेकर न केवल डांस कर रहा है, बल्कि डांस के दौरान ही नर्तकी की ओर ट्रिगर कर उंगलियों को घुमा रहा है. सोचा जा सकता है कि अगर पिस्तौल का ट्रिगर गलती से भी दब गया होता तो क्या हो जाता. घटना नगर थाना क्षेत्र के जादोपुर रोड की है.

फेसबुक पेज पर कई तस्वीरें भी शेयर की

बताया जा रहा है कि हाथ में तमंचा थामे युवक कृष्णा कुमार ने अपने फेसबुक पेज पर कई तस्वीरें भी शेयर की हैं. इस बार उसने नर्तकी के साथ तमंचे पर डिस्को करते हुए वीडियो शेयर किया है. लगातार हथियार के साथ फोटो और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर उसे शेयर करने वाला युवक कानून और पुलिस को लगातार चुनौती दे रहा है. बावजूद इसके उसे पकड़ा नहीं गया है.

Also Read: Bihar News: बक्सर में शिक्षक की हत्या, बाइक सवार तीन अपराधियों ने मारी गोली
पुलिस मामले की जांच कर रही है 

अब उसके इस नए वीडियो के सामने आने से पुलिस की किरकिरी हो रही है. सदर एसडीपीओ संजीव कुमार ने इस मामले को गंभीरता से लिया है. उन्होंने कहा है कि जांच में पता चला है कि वीडियो नगर थाना इलाके के ही यादोपुर रोड का है हालांकि यह कब का है, इसका पता नहीं चल सका है फिलहाल हम आगे जांच कर रहे हैं दोषियों पर उचित कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन