कुचायकोट के नए सीओ बने मनोरंजन शुक्ला, बोले- जनता की समस्याओं का होगा समय पर समाधान

कार्यालय कक्ष में सीओ मनोरंजन शुक्ला | Prabhat Khabar
Kuchaikote New CO: कुचायकोट प्रखंड में मनोरंजन शुक्ला ने नए अंचलाधिकारी (सीओ) के रूप में कार्यभार संभाला है. उन्होंने जनता की समस्याओं के त्वरित और पारदर्शी समाधान का वादा किया है.
Kuchaikote New CO: गोपालगंज जिले के कुचायकोट प्रखंड कार्यालय में मनोरंजन शुक्ला ने नए अंचलाधिकारी (सीओ) के रूप में अपना कार्यभार संभाल लिया. पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया तथा अंचल कार्यालय के कार्यों और वर्तमान स्थिति की जानकारी ली.
पदभार संभालते ही अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ की बैठक
कार्यभार ग्रहण करने के बाद सीओ मनोरंजन शुक्ला ने कार्यालय के कर्मचारियों के साथ बैठक कर कार्यों की समीक्षा की. उन्होंने सभी कर्मियों को समय पर कार्यालय पहुंचने और पूरी जिम्मेदारी के साथ आम जनता की सेवा करने का निर्देश दिया.
आम लोगों की समस्याओं का होगा त्वरित समाधान
मीडिया से बातचीत में नवपदस्थापित सीओ ने कहा कि अंचल कार्यालय में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की समस्याओं का समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी. उन्होंने कहा कि लोगों को छोटे-छोटे कार्यों के लिए कार्यालय के बार-बार चक्कर नहीं लगाने पड़ें, इसके लिए प्रभावी व्यवस्था बनाई जाएगी.
भ्रष्टाचार और लापरवाही पर रहेगी सख्ती
मनोरंजन शुक्ला ने स्पष्ट कहा कि कार्यालय के कामकाज में पूरी पारदर्शिता बरती जाएगी. भ्रष्टाचार और कार्यों में लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी. सभी कर्मियों को ईमानदारी और जवाबदेही के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया है.
भूमि विवादों के निष्पक्ष समाधान पर रहेगा विशेष जोर
उन्होंने कहा कि अंचल क्षेत्र में भूमि संबंधी विवादों को कम करने के लिए जनता दरबार के माध्यम से मामलों का निष्पक्ष और त्वरित निपटारा किया जाएगा. इससे लोगों को न्याय मिलने के साथ अनावश्यक विवादों में भी कमी आएगी.
सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना लक्ष्य
नवपदस्थापित सीओ ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी. आम जनता को बेहतर प्रशासनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना और सुशासन की भावना के अनुरूप कार्य करना ही उनका मुख्य उद्देश्य है.
इसे भी पढ़ें: अनंत सिंह और गुंजन सिंह गोपालगंज कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचे, मिली स्थायी जमानत, जानें पूरा केस
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










