डाटा सेंटर में चोरी करने में असफल चोरों ने कार्यालय में की तोड़फोड़, पुलिस से शिकायत

Published by : RAJEEV KUMAR JHA Updated At : 05 Mar 2026 6:58 PM

विज्ञापन

प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि पूरी घटना कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है

विज्ञापन

राघोपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित अंचल कार्यालय के डाटा सेंटर में मंगलवार की रात अज्ञात चोरों ने चोरी और तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया. चोरों ने कार्यालय भवन की खिड़की तोड़कर अंदर प्रवेश किया. वहां रखे सामानों को नुकसान पहुंचाते हुए सामान की चोरी कर ली. जानकारी अनुसार होली के कारण मंगलवार और बुधवार को प्रखंड कार्यालय में अवकाश था. इसी का फायदा उठाकर चोरों ने घटना को अंजाम दिया. चोरों ने कार्यालय परिसर में लगे बल्ब और ट्यूब लाइट को तोड़ दिया. इसके अलावा कुछ आवश्यक कागजात भी गायब पाए गए है. कई अभिलेखों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है. कमरे में लगा पंखा भी तोड़ दिया गया. वहीं चोरों ने बैट्री खोलकर ले जाने की कोशिश की. लेकिन उसे अपने साथ नहीं ले जा सके. गुरुवार की सुबह जब कार्यालय कर्मी कार्यालय खोलने पहुंचे तो अंदर का हाल देखकर कर्मी हैरान रह गए. तुरंत इसकी सूचना अधिकारियों को दी. सूचना मिलते ही बीडीओ सत्येंद्र कुमार और सीओ रश्मि प्रिया मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया. प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि पूरी घटना कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. अंचलाधिकारी रश्मि प्रिया ने बताया कि अज्ञात चोरों ने खिड़की तोड़कर कार्यालय में घुसकर चोरी और तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया है. मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है. वहीं मामले में थानाध्यक्ष अमित कुमार राय ने बताया कि घटना की सूचना मिली है. आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन