ePaper

दो बाइक की सीधी टक्कर दो युवक की दर्दनाक मौत, दो घायल

Updated at : 05 Mar 2026 6:38 PM (IST)
विज्ञापन
दो बाइक की सीधी टक्कर दो युवक की दर्दनाक मौत, दो घायल

दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना स्थल पर मौजूद ग्रामीण के अनुसार एक मोटर सायकिल सिंगिआवन चौक के तरफ जा रही थी.

विज्ञापन

किशनपुर थाना अंतर्गत सिंगिआवन नोनियारी टोला के पास होली के दिन बुधवार को दो बाइक की सीधी टक्कर में दो युवक की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना स्थल पर मौजूद ग्रामीण के अनुसार एक मोटर सायकिल सिंगिआवन चौक के तरफ जा रही थी. जिस पर बौरहा पंचायत के झखराही गांव के वार्ड नंबर 13 निवासी स्व मकसुदन सुतिहार के 25 वर्षीय पुत्र जीतन सुतिहार एवं बिरंची सुतिहार के 23 वर्षीय पुत्र पप्पू सुतिहार सवार थे. जिसमें जीतन सुतिहार की मौत सुपौल ले जाने के क्रम में हो गयी. वहीं पप्पू सुतिहार गंभीर रूप से घायल हैं. जो खतरे से बाहर है. वहीं किशनपुर के तरफ आ रही दूसरी मोटर सायकिल पर फुलवरिया गांव के वार्ड नंबर 16 निवासी बलराम मुखिया के 18 वर्षीय पुत्र ज्ञान कुमार और मनोज मुखिया का 19 वर्षीय पुत्र दिलखुश कुमार सवार थे. आमने सामने टक्कर में ज्ञान कुमार की मौत घटना स्थल पर ही हो गया. वहीं गंभीर रूप से घायल दिलखुश कुमार का इलाज जारी है. जीतन सुतिहार की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. झाखरही गांव के स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि मृतक जीतन भाई में अकेले है. जिसे दो संतान आसो कुमारी 3 वर्ष और जनेश कुमार 1 वर्ष की है. परिवार में अब कोई कमाने वाला नहीं है. एक बूढ़ी मां, पत्नी और दो बच्चे को पीछे छोड़ गया है. पत्नी खुशबू कुमारी, माता गीता देवी का रो रो कर बुरा हाल है. वहीं दूसरे मोटर सायकिल पर सवार मृतक ज्ञान कुमार दो भाई में बड़ा था. इस बाबत थानाध्यक्ष ज्ञानरंजन कुमार ने बताया कि सिंगिआवन गांव के नोनियारी टोला के समीप दो मोटर बाइक की आमने सामने टक्कर हो जाने से दोनों चालक की मौत हुई है. दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सुपौल भेजा गया है.

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन