पिपरा में राशन कार्ड महाअभियान तेज, 831 आवेदन जमा, 2598 नए कार्ड बनाने का लक्ष्य

Updated:
विज्ञापन
बैठक करते अधिकारी | Prabhat Khabar Network

बैठक करते अधिकारी | Prabhat Khabar Network

पिपरा प्रखंड में राशन कार्ड निर्माण का महाअभियान तेज हो गया है. पात्र परिवारों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से 831 आवेदन जमा किए गए हैं और 2598 नए कार्ड बनाने का लक्ष्य रखा गया है. अभियान निर्धारित समय सीमा में पूरा होगा.

विज्ञापन

Ration Card Campaign: कटैया-निर्मली (सुपौल). पिपरा प्रखंड मुख्यालय स्थित टीसीपी भवन में गुरुवार को राशन कार्ड निर्माण महाअभियान को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) सदरुल हसन एवं प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी (बीएसओ) अरविंद कुमार ने संयुक्त रूप से की. बैठक में प्रखंड क्षेत्र के सभी जनवितरण प्रणाली (पीडीएस) विक्रेता एवं विकास मित्र शामिल हुए.

831 आवेदन अधिकारियों को सौंपे गए

बैठक के दौरान जनवितरण प्रणाली विक्रेताओं और विकास मित्रों द्वारा घर-घर जाकर पात्र लाभुकों से एकत्र किए गए कुल 831 राशन कार्ड आवेदन अधिकारियों को सौंपे गए. अधिकारियों ने अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्धारित लक्ष्य को समय पर पूरा करने के लिए सभी संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

2598 नए राशन कार्ड बनाने का लक्ष्य

बीडीओ सदरुल हसन एवं बीएसओ अरविंद कुमार ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा पात्र लेकिन अब तक राशन कार्ड से वंचित गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से विशेष महाअभियान चलाया जा रहा है. जिला प्रशासन के निर्देश पर पूरे प्रखंड में आवेदन संग्रह का कार्य तेजी से किया जा रहा है, ताकि कोई भी पात्र परिवार योजना के लाभ से वंचित नहीं रहे.

निर्धारित समय सीमा में पूरा होगा अभियान

अधिकारियों ने बताया कि पिपरा प्रखंड के लिए कुल 2598 नए राशन कार्ड बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. इसके तहत 26 जुलाई तक 1663 आवेदन तथा 5 अगस्त तक शेष आवेदन प्राप्त कर लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया गया है. प्राप्त आवेदनों की जांच के बाद पात्र लाभुकों को शीघ्र राशन कार्ड जारी किए जाएंगे.

छूटे हुए पात्र परिवारों की पहचान का निर्देश

Ration Card Campaign: बैठक में सभी पीडीएस डीलरों एवं विकास मित्रों से अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने, छूटे हुए पात्र परिवारों की पहचान कर उनसे आवेदन प्राप्त करने तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर लक्ष्य पूरा करने का आह्वान किया गया. बैठक में प्रखंड क्षेत्र के सभी जनवितरण प्रणाली विक्रेता, विकास मित्र एवं संबंधित विभागीय कर्मी उपस्थित थे.


विज्ञापन
इंद्रभूषण कुमार

लेखक के बारे में

By इंद्रभूषण कुमार

इंद्रभूषण प्रिंट माध्यम में 10 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अपराध, राजनीति, कला-संस्कृति की खबरों में रुचि रखते हैं. कटैया निर्मली (सुपौल) क्षेत्र में काम कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन