35.5 लीटर शराब के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की प्रक्रिया जा रही थी

विज्ञापन

प्रतापगज. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए इमामपट्टी वार्ड संख्या 09 में शराब तस्करी का भंडाफोड़ किया. इस दौरान पुलिस ने 35.5 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष धमेंद्र कुमार ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 09 बजे गुप्त सूचना मिली थी कि रेखा देवी (पति स्व बिल्लू उरांव) अपने घर में शराब बनाकर बिक्री कर रही है. सूचना के सत्यापन के लिए महिला पुलिस कर्मी उषा देवी समेत पुलिस टीम मौके पर पहुंची. पुलिस को देखते ही आरोपित महिला घर से भागने का प्रयास करने लगी, लेकिन महिला पुलिस और अन्य जवानों की मदद से उसे पकड़ लिया गया. तलाशी के दौरान टाट-फूस से बने गोहाली घर से दो जार में 15-15 लीटर, एक गैलन में 05 लीटर और एक बोतल में 500 ग्राम देसी चुलाई शराब बरामद की गई. पुलिस ने कुल 35.5 लीटर शराब के साथ एक एल्युमीनियम का बर्तन और शराब बनाने की मशीन भी जब्त की है. गिरफ्तार महिला तस्कर को थाना लाकर आगे की कार्रवाई की जा रही है. मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की प्रक्रिया जा रही थी.

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन