जिले में अगले पांच दिनों तक बारिश, आंधी व वज्रपात की आशंका, किसानों को सतर्क रहने की सलाह

Published by : RAJEEV KUMAR JHA Updated At : 29 May 2026 6:09 PM

विज्ञापन

हवा की गति 16 से 35 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है

विज्ञापन

सुपौल

ग्रामीण कृषि मौसम सेवा भारत मौसम विज्ञान विभाग एवं बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार सुपौल जिले में आगामी पांच दिनों के दौरान मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल सकता है. 30 मई से 3 जून तक जिले में अधिकांश दिनों में गरज-चमक, आंधी, तेज हवाओं तथा हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग के अनुसार इस अवधि में अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 25 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. सुबह के समय सापेक्षिक आर्द्रता लगभग 80 प्रतिशत तथा दोपहर में 30 प्रतिशत रहने की संभावना है. हवा की गति 16 से 35 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है.

मौसम वैज्ञानिकों ने चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि 30 मई, 1 जून, 2 जून एवं 3 जून को आंधी, बिजली चमकने तथा तेज सतही हवाओं के साथ वर्षा होने की संभावना बनी हुई है. ऐसे मौसम में मक्का की खड़ी फसल गिर सकती है, जबकि आम और लीची के फलों के झड़ने का खतरा भी बढ़ जाता है.

कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को सलाह दी है कि कटाई की गई फसलों को तुरंत सुरक्षित स्थान पर भंडारित करें. खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से घर से बाहर नहीं निकलें तथा बिजली गिरने की स्थिति में खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे शरण लेने से बचें.

मखाना की बेहतर पैदावार के लिए खेत में एक से डेढ़ फीट तक पानी का स्तर बनाए रखने की सलाह दी गई है. मूंग एवं उड़द की फसल में पीला मोजेक रोग दिखाई देने पर संक्रमित पौधों को नष्ट कर इमिडाक्लोप्रिड का छिड़काव करने की अनुशंसा की गई है.

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन