45 बोतल विदेशी शराब के साथ पिता गिरफ्तार पुत्र फरार
Updated at : 08 Sep 2024 8:03 PM (IST)
विज्ञापन

शराब के साथ पिता गिरफ्तार पुत्र फरार
विज्ञापन
जदिया
थाना क्षेत्र के कोरिया पट्टी पश्चिम पंचायत के तमकुलहा वार्ड नंबर 05 में पुलिस ने शनिवार की रात छापेमारी कर 45 बोतल विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया. जबकि दूसरा तस्कर भागने में सफल रहा. रिश्ते में दोनों पिता-पुत्र बताया जा रहा है. थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि सूचना मिली कि सिकेंद्र यादव एवं उनके पुत्र चंदन यादव अवैध रूप से शराब की तस्करी करता है. सूचना सत्यापन हेतु जब घर की तलाशी ली तो घर से 45 बोतल विदेशी शराब बरामद हुआ. शराब बरामदगी के बाद तस्कर सिकेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया. जबकि उनका पुत्र चंदन यादव भागने में सफल रहा. गिरफ्तार आरोपित सिकेंद्र यादव एवं उनके पुत्र चंदन यादव के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार तस्कर को न्यायिक हिरासत में सुपौल भेज दिया गया. जबकि उनके पुत्र चंदन यादव की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है .डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




