स्थानांतरित थानाध्यक्ष को दी गयी विदाई, नये का हुआ स्वागत

थानाध्यक्ष अमित कुमार को फूल माला, बुके, पाॅग व उपहार देकर विदाई दी गई
पिपरा. स्थानांतरित थानाध्यक्ष अमित कुमार को बुधवार की संध्या पिपरा थाना परिसर में विदाई समारोह आयोजित कर विदाई दी गयी. थानाध्यक्ष अमित कुमार को फूल माला, बुके, पाॅग व उपहार देकर विदाई दी गई. वहीं नव पदस्थापित थानाध्यक्ष अनूप कुमार ठाकुर का स्वागत किया गया. इस अवसर पर उपस्थित जन प्रतिनिधि, बुद्धिजीवी एवं पुलिसकर्मियों ने निवर्तमान थानाध्यक्ष को ईमानदार, कर्तव्यनिष्ठ पदाधिकारी बताते हुए उनके कार्यकाल की प्रशंसा की. उनके उज्जवल भविष्य की कामना की. साथ ही नव पदस्थापित थानाध्यक्ष अनूप कुमार ठाकुर से बेहतर पुलिसिंग व बेहतर पुलिस पब्लिक समन्वय की आशा की गई. इस अवसर पर मुख्य पार्षद मनोज कुमार सिंह मन्नू, कारी प्रसाद यादव, एम वली, बुच्चन झा, शत्रुध्न यादव, विपिन कुमार, गजेन्द्र यादव, पंकज कुमार चौधरी, मो जियाउर, जेपी यादव, मिथिलेश कुमार स्वर्णकार आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




