हर घर नल का जल योजना की हुई जांच, पंप चालकों से ली आवश्यक जानकारी

Published at :21 Feb 2025 7:07 PM (IST)
विज्ञापन
हर घर नल का जल योजना की हुई जांच, पंप चालकों से ली आवश्यक जानकारी

पंप चालकों को रमजान का माह शुरू होने से पूर्व सभी नलों में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है

विज्ञापन

– पंप चालकों ने की मानदेय नहीं मिलने की शिकायत, अन्य समस्याओं से भी कराया अवगत छातापुर. जिलाधिकारी के आदेश पर शुक्रवार को प्रखंड के चार पंचायत में हर घर नल का जल योजना की जांच की गई. छातापुर, डहरिया, ग्वालपाडा व झखाड़गढ़ पंचायत में जांच के लिए पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई थी. बीडीओ डॉ राकेश गुप्ता ने मुख्यालय पंचायत में कई वार्ड के पंप हाउस पर जाकर योजना के क्रियान्वयन का जायजा लिया और पंप चालक से आवश्यक जानकारी ली. बीडीओ के साथ पीएचईडी के कनीय अभियंता दीपक कुमार भी थे. वहीं सीओ राकेश ने डहरिया पंचायत में हर घर नल का जल की अद्यतन स्थिति का अवलोकन किया. जबकि बीएओ सुधाकर पांडेय के द्वारा ग्वालपाड़ा पंचायत में योजना क्रियान्वयन का भौतिक रूप से सत्यापन किया. वहीं पीटीए सुशील कुमार झखाड़गढ़ में योजना की स्थिति से अवगत हुए. मुख्यालय पंचायत वार्ड संख्या छह में पंप चालक नौशाद आलम ने जांच के लिए पहुंचे बीडीओ एवं जेई को बैक वास की समस्या से अवगत कराया. बताया कि सोख्ता छोटा रहने के कारण समुचित बैकवास नहीं होने से जल में काफी आयरन रहता है. आयरन युक्त जल पीने योग्य नहीं है. बैकवास के दौरान सोख्ता भरकर जल बाहर फैलने लगता है और उसके निकासी का कोई प्रबंध नहीं है. पंप चालक ने 16 माह से मानदेय राशि नहीं मिलने कि शिकायत भी की. जेई ने कहा कि जल का बैकवास प्रतिदिन नियमित रूप से करना आवश्यक है. मॉडल स्टीमेट के अनुरूप सोख्ता निर्माण हुआ है. अलग से सोख्ता बनाने का कोई प्रावधान नहीं है. पर्याप्त जगह मिलने पर जल जमाव के उचित प्रबंध हेतु अलग से पाइप जोड़कर निकासी की व्यवस्था की जा सकती है. मानदेय के सवाल पर जेई ने बताया कि विभाग को विद्युत विपत्र के साथ फिर से मानदेय का बिल भेजा गया है. संभवत मार्च तक पंप चालकों को मानदेय का भुगतान हो जायेगा. बीडीओ ने बताया कि जांच के दौरान घरों में कनेक्सन, नियमित संचालन, रख रखाव एवं अतिरिक्त जल के लिए सोख्ता आदि बिंदुओं पर जांच की गई है. पंप चालकों को रमजान का माह शुरू होने से पूर्व सभी नलों में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है. बताया कि डीएम के आदेश पर की गई जांच का प्रतिवेदन के साथ मंतव्य अधोहस्ताक्षरी को विहित प्रपत्र में भेजा जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन