सम्राट चौधरी को सीएम बनने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह : सचिन

Updated:
विज्ञापन
सम्राट चौधरी को सीएम बनने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह : सचिन

सचिन माधोगड़िया ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि सम्राट चौधरी एक ऊर्जावान और दूरदर्शी नेता हैं

विज्ञापन

राघोपुर. बिहार में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी के शपथ ग्रहण के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं में खासा उत्साह है. इसी क्रम में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सचिन माधोगड़िया ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात कर उन्हें गुलदस्ता भेंटकर सम्मानित किया. इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बिहार के विकास को लेकर विश्वास जताया. सचिन माधोगड़िया ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि सम्राट चौधरी एक ऊर्जावान और दूरदर्शी नेता हैं. जिनके नेतृत्व में बिहार विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा. उन्होंने कहा कि राज्य में बुनियादी ढांचे, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में तेजी से काम होगा. जिससे आम जनता को सीधा लाभ मिलेगा. उन्होंने आगे कहा कि भाजपा सरकार का मुख्य उद्देश्य सबका साथ, सबका विकास के सिद्धांत पर काम करना है. मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी इस सोच को धरातल पर उतारने के लिए प्रतिबद्ध हैं. पार्टी कार्यकर्ता भी पूरी निष्ठा के साथ सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे.

विज्ञापन
राजीव कुमार झा

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार झा

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन