प्राचार्य ने प्रतिभागियों को विज्ञान व अनुसंधान में रूचि बढ़ाने के लिए किया प्रोत्साहित

Published at :18 Feb 2025 7:07 PM (IST)
विज्ञापन
प्राचार्य ने प्रतिभागियों को विज्ञान व अनुसंधान में रूचि बढ़ाने के लिए किया प्रोत्साहित

इस प्रकार के शैक्षणिक कार्यक्रम छात्रों के लिए अत्यंत लाभदायक होते है

विज्ञापन

सुपौल. सुपौल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में कोडिंग क्लब और कंप्यूटर साइंस विभाग द्वारा टेस्ट योर सी स्किल क्विज प्रतियोगिता का आयोजन मंगलवार को किया गया. प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया. सी प्रोग्रामिंग से जुड़े रोचक और चुनौतीपूर्ण प्रश्नों का सामना किया. जिससे उनकी विश्लेषणात्मक क्षमता का परीक्षण हुआ. कंप्यूटर साइंस विभाग के विभागाध्यक्ष गोपाल कृष्णा ने छात्रों की शानदार भागीदारी की सराहना कर उन्हें सी प्रोग्रामिंग के गहराई तक जाने के लिए प्रेरित किया. कॉलेज के प्राचार्य प्रो एएन मिश्रा ने गौरव कुमार और कुमार अनुकूल को इस सफल आयोजन के लिए बधाई दी. कहा कि इस प्रकार के शैक्षणिक कार्यक्रम छात्रों के लिए अत्यंत लाभदायक होते है. उन्होंने छात्रों को विज्ञान और अनुसंधान में रुचि बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया. कार्यक्रम के समापन पर विजेताओं को सम्मानित किया गया. जिससे छात्रों का उत्साह और आत्मविश्वास बढ़ा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन