पीएम आवास योजना के योग्य लाभार्थियों की हुई जांच, मार्च में दी जायेगी प्रथम किस्त की राशि

बीडीओ ने बताया कि 12 पंचायत में कुल 483 लाभार्थियों को आवास योजना का लाभ देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है
सरायगढ़. प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लालगंज पंचायत में बीडीओ अच्युतानंद ने योग्य लाभार्थियों की जांच की. बीडीओ ने बताया कि 12 पंचायत में कुल 483 लाभार्थियों को आवास योजना का लाभ देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. जिसमें चांदपीपर पंचायत में 14, छिटही हनुमान नगर पंचायत में 114, लालगंज पंचायत में 114, मुरली पंचायत में 41, पिपराखुर्द पंचायत में 20, शाहपुर पृथ्वीपट्टी पंचायत में 13, सरायगढ़ पंचायत में 87, भपटियाही पंचायत में 80 लाभार्थियों को आवास योजना के तहत लाभ दिया जाएगा. बीडीओ ने बताया कि योग्य लाभार्थियों के घर पहुंच कर उनके कागजातों की जांच कर आवास सहायक के माध्यम से कार्यालय में लाभार्थियों के कागजात जमा किया जा रहा है. बताया कि योग्य लाभार्थियों के कागजात के जांच के बाद मार्च माह में आवास योजना के तहत प्रथम किस्त की राशि लाभार्थियों के बैंक अकाउंट में भेज दी जाएगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




