ट्रांसफॉर्मर में शॉर्ट-सर्किट से घरों में लगे विद्युत उपकरण जले

प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो हादसा इतना भयावह था कि घर में अचानक सभी के घरों में आग धुंआ फैल गया
आक्रोशित उपभोक्ताओं ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन बलुआ बाजार. थाना क्षेत्र के बिशनपुर शिवराम पंचायत के वार्ड नंबर 09 तुलसीपट्टी ब्राह्मण टोला में मंगलवार की दोपहर प्राथमिक विद्यालय के पास लगे ट्रांसफॉर्मर में शॉर्ट-शर्किट की वजह से सैकड़ों लोगों के घरों में शार्ट-सर्किट हो गया. घटना में लोगों के घरों में लगे बिजली का उपकरण जलकर बर्बाद हो गया. प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो हादसा इतना भयावह था कि घर में अचानक सभी के घरों में आग धुंआ फैल गया. सभी के घरों से पटाखे जैसी आवाज आने लगी. कुछ घरों में लगे सीलिंग फैन गिर जाने से बच्चों को चोटें भी लग गई. इधर घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने प्राथमिक विद्यालय नाथपट्टी के समीप वीरपुर-बथनाहा एनएच 107 मुख्य सड़क को बांस बल्ला लगा कर जमाकर कर दिया और विद्युत विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करने लगे. करीब आधा घंटा तक पीड़ित उपभोक्ताओं ने सड़क को जाम रखा. जिससे लोगों का आवागमन बाधित हो गया और वाहनों की कतार लग गयी. प्रदर्शन कर रहे लोग बिजली विभाग से मुआवजे की मांग कर रहे थे. लोगों की सूचना पर पहुंचे बलुआ थानाध्यक्ष सुमित कुमार व अन्य प्रबुद्ध लोगों ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत करवाया. जिसके बाद बिजली विभाग की तरफ से अविलंब फॉल्ट को दूर करने का आश्वासन मिलने के बाद लोगों ने सड़क को समाप्त कर दिया. पीड़ित नागेंद्र झा, रूद्रानंद झा, ललित नारायण झा, दुर्गानंद झा, बिनोद चौधरी, संतोष झा, सुशील चौधरी, कृत्यनानद झा, भुवन झा, मनोज पाठक, कुमदयानंद झा, कमानंद झा, माधव झा, संजीव झा, विनोद झा, प्रमोद झा, जितेंद्र झा, कौशल झा आदि ने बताया कि शाॅर्ट सर्किट होने से घरों में लगे टीवी, फ़्रीज, आरओ, पंखा, मोटर, बिजली का बोर्ड व खंभे पर लगे तार सहित अन्य उपकरण जल गया. बताया कि अचानक हुए इस शाॅर्ट सर्किट ने घर के पूरे वाईरिंग को नुकसान पहुंचा दिया. लोगों ने बताया कि यह घटना बिजली विभाग की लापरवाही से हुआ है. इससे पूर्व भी इस तरह की शार्ट-सर्किट हुई थी. जिसकी शिकायत विद्युत विभाग के कनीय अभियंता को किया गया था. लेकिन उन्होंने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया. थानाध्यक्ष सुमित कुमार कहा कि ग्रामीणों द्वारा सड़क जाम की सूचना मिली थी. जिसके बाद जाम स्थल पर पहुंच कर लोगों को समझा बुझा कर जाम समाप्त करा दिया गया. बिजली विभाग को भी समस्या को दूर करने को कहा गया. इस संबंध में वीरपुर बिजली आपूर्ति विभाग के एसडीओ धनंजय कुमार सिंह ने बताया कि लोगों के द्वारा शिकायत मिली थी. कुछ जगहों पर समस्या ठीक भी करवाया गया था. कहा कि जिस जगह शाॅर्ट सर्किट हुआ है, उसे अविलंब ठीक कराया जाएगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




