सुपौल में विधानसभा चुनाव को लेकर मतदान कर्मियों का प्रशिक्षण जारी

Updated:
विज्ञापन

मतदान कर्मियों को दो पालियों में प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें कुल 400 पार्टियों का प्रशिक्षण कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हुआ.

विज्ञापन

सुपौल बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी सावन कुमार के निर्देशानुसार मतदान कार्य हेतु प्रतिनियुक्त पीठासीन पदाधिकारी एवं प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय मतदान पदाधिकारियों का पार्टी वाइज एवं विधानसभावार प्रशिक्षण सुपौल उच्च माध्यमिक विद्यालय, सुपौल में आयोजित किया जा रहा है. सोमवार को 45 छातापुर विधानसभा क्षेत्र के मतदान कर्मियों को दो पालियों में प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें कुल 400 पार्टियों का प्रशिक्षण कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. प्रशिक्षण सत्र के दौरान वरीय पदाधिकारी (प्रशिक्षण कोषांग) सह उपविकास आयुक्त सारा अशरफ ने मास्टर प्रशिक्षकों को निर्देश दिया कि सभी पीठासीन एवं प्रथम मतदान पदाधिकारी ईसीनेट एप्लिकेशन का क्यूआर कोड स्कैन कर ऐप इंस्टॉल करना सुनिश्चित करें. वहीं नोडल पदाधिकारी (प्रशिक्षण कोषांग) गयानंद यादव ने मास्टर प्रशिक्षकों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि प्रत्येक मतदान अधिकारी को ईवीएम संचालन अंजनी कुमार एवं धमेन्द्र कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान सभी मतदान कर्मियों को अपने कार्य एवं दायित्वों का बोध कराया जा रहा है. साथ ही उन्हें ईवीएम एवं वीवी पैट के संचालन, सीलिंग प्रक्रिया, तथा विभिन्न प्रकार के पैकेट जैसे ईवीएम से संबंधित पैकेट, स्कूटनी संबंधी लिफाफा, सावंधिक एवं असावंधिक लिफाफा तैयार करने का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन