जनता से वोट मांगने से पहले अपना रिपोर्ट कार्ड पेश करे सरकार : सुप्रिया श्रीनेत

Updated:
विज्ञापन

बीजेपी और एनडीए की राजनीति रिपोर्ट कार्ड दिखाने से बचती है,

विज्ञापन

सुपौल जिला कांग्रेस कार्यालय में सोमवार को आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं सोशल मीडिया अध्यक्ष सुप्रिया श्रीनेत ने केंद्र सरकार और बीजेपी पर तीखा प्रहार किया. उन्होंने कहा कि बीजेपी पिछले 20 वर्षों से सत्ता में है, ऐसे में जब चुनाव का समय आया है तो पार्टी को जनता के बीच जाकर अपना रिपोर्ट कार्ड पेश करना चाहिए. उन्होंने कहा, अगर आपने 20 सालों में काम किया है, तो जनता को दिखाइए कि आपने क्या किया. अगर काम है तो उसके आधार पर वोट मांगिए, और अगर काम नहीं है, तो जनता से वोट मांगने का कोई हक नहीं है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि प्रधानमंत्री को देश के सर्वोच्च पद की गरिमा बनाए रखनी चाहिए. उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री जब बिहार आते हैं तो जिस तरह की भाषा का प्रयोग करते हैं, वह अनुचित है. प्रधानमंत्री पूरे देश का प्रतिनिधित्व करते हैं, इसलिए उनसे शालीन और जिम्मेदार भाषा की अपेक्षा रहती है. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी और एनडीए की राजनीति रिपोर्ट कार्ड दिखाने से बचती है, जबकि विपक्ष से जवाब मांगती है. कहा कि मोकामा में दिन दहाड़े हत्या होती है उसके बाद एनडीए के उम्मीदवार की जब सहमति होती है तब उनकी गिरप्तारी होती है यह स्थिति है बिहार की. सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि देश ने ऐसे प्रधानमंत्री देखे हैं जिन्होंने इसरो, आईआईटी और हरित क्रांति जैसी ऐतिहासिक संस्थाएं और नीतियां स्थापित की, जिन्होंने भोजन, शिक्षा, स्वास्थ्य, सूचना और काम का अधिकार जैसे कानून बनाकर देश को सशक्त किया. बिहार कभी अपना अपमान नही सहेगा. बिहार ने बदलाव का मन बना लिया है. उन्होंने कहा कि आज जरूरत है जनता के असली मुद्दों रोज़गार, शिक्षा, स्वास्थ्य और महंगाई पर चर्चा की, न कि व्यक्तिगत आरोपों और उग्र भाषणों की. मौके पर कांग्रेस प्रत्याशी मिन्नतुल्लाह रहमानी, अभिषेक दत्त, जिलाध्यक्ष प्रो सूर्य नारायण मेहता, राजद नेता अनोज कुमार आर्य आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन