एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था सुदृढ़, ई-केवाईसी मोबाइल ऐप से संभव

22 हजार 552 उपभोक्ताओं को अब भी बुकिंग के अनुसार आपूर्ति की जानी है.
सुपौल जिले में घरेलू एलपीजी गैस की आपूर्ति व्यवस्था लगातार सुदृढ़ हो रही है. जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिन उपभोक्ताओं का ई-केवाईसी नहीं हुआ है, उन्हें अब गैस एजेंसी जाने की आवश्यकता नहीं है. इंडियन ऑयल के उपभोक्ता इंडियन ऑयल वन, एचपी गैस के उपभोक्ता एचपी और भारत गैस के उपभोक्ता हैलो बीपीसीएल मोबाइल ऐप के माध्यम से घर बैठे ई-केवाईसी कर सकते है. जिले में वर्तमान में लगभग 12 हजार 479 गैस सिलेंडरों का भंडार उपलब्ध है. जबकि 1 हजार 8 अतिरिक्त सिलेंडर मिलने की संभावना है. बीते 12 अप्रैल को 5 हजार 988 उपभोक्ताओं को गैस की आपूर्ति की गई, जबकि 22 हजार 552 उपभोक्ताओं को अब भी बुकिंग के अनुसार आपूर्ति की जानी है. जिले की 51 गैस एजेंसियों में से 46 पर एलपीजी उपलब्ध है, शेष एजेंसियों में भी शीघ्र आपूर्ति की जाएगी. प्रशासन द्वारा 22 गैस एजेंसियों एवं 27 होटलों व प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर जांच की गई. अवैध उपयोग और कालाबाजारी के खिलाफ अब तक तीन प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है. इसके अलावा पेट्रोल पंपों का भी औचक निरीक्षण किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




