दुर्गा पूजा समिति की हुई बैठक
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 27 Aug 2024 10:17 PM
दुर्गा पूजा समिति की अगली बैठक 02 सितंबर को निर्धारित की गई
पिपरा. दुर्गा पूजा समिति की बैठक सोमवार की संध्या दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित की गई. दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बद्री नारायण गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में शारदीय नवरात्र के अवसर पर श्रीमद् भागवत कथा वाचन के कार्यक्रम को आयोजित करने पर विचार विमर्श किया गया. सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि अयोध्या की भागवत कथा वाचिका पंडित गौरांग गौरी जी का कार्यक्रम नवरात्रि की तृतीया तिथि 05 अक्टूबर से नवमी तिथि 11 अक्टूबर तक आयोजित की जाये. दुर्गा पूजा समिति की अगली बैठक 02 सितंबर को निर्धारित की गई. बैठक में योगेंद्र प्रसाद मंडल, शंकर प्रसाद चौधरी, विनोद प्रसाद गुप्ता, अरुण गुप्ता, जागेश्वर मेहरा, रामचंद्र चौधरी, गिरधारी मुखिया, तेज नारायण साह, दिलीप चौधरी, उमेश गुप्ता, आनंद गुप्ता, नवीन प्रसाद गुप्ता, दिलीप कुमार चौधरी, मनोज कुमार दे, दीपक कारक, पप्पू चौधरी, शंभू गुप्ता, अशोक दे, भीम नायक, दीप नारायण पौद्दार आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










