कार व ऑटो की टक्कर में एक चालक जख्मी, रेफर

Updated at : 21 Jan 2026 7:44 PM (IST)
विज्ञापन
कार व ऑटो की टक्कर में एक चालक जख्मी, रेफर

थाना के समीप एनएच 106 पर बुधवार की सुबह एक सीएनजी ऑटो व कार के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गयी. इसमें ऑटो चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया.

विज्ञापन

राघोपुर. थाना के समीप एनएच 106 पर बुधवार की सुबह एक सीएनजी ऑटो व कार के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गयी. इसमें ऑटो चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घटना के बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल ऑटो चालक को रेफरल अस्पताल राघोपुर ले जाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसके गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया, जबकि कार चालक कोहरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया. हालांकि, बाद में राघोपुर पुलिस ने राधानगर के समीप उक्त कार को पकड़ लिया. इसके बाद उसे जब्त कर थाना लाया गया. घटना को लेकर मिली जानकारी अनुसार, सीएनजी ऑटो राघोपुर से सिमराही की ओर जा रही थी. इसी दौरान सिमराही बाजार की तरफ से राघोपुर आ रही एक कार से राघोपुर थाना के समीप ही आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गयी. टक्कर इतना जबरदस्त था कि ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. चालक को गंभीर चोटें आईं. घायल चालक की पहचान राघोपुर पंचायत के मानिकचंद चकला वार्ड नंबर 01 निवासी दिलीप मंडल के रूप में हुई. घटना के बाद स्थानीय लोगों की सहायता से घायल ऑटो चालक को तुरंत राघोपुर रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया. जहां चिकित्सकों द्वारा उसके प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया गया. वहीं, मामले में थानाध्यक्ष अमित कुमार राय ने बताया कि दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर थाना लाया गया है. आगे की कार्यवाही की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन