ePaper

सुपौल इंजीनियरिंग कॉलेज के डॉ चन्दन ने राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया जिले का गौरव

Updated at : 03 Nov 2025 6:12 PM (IST)
विज्ञापन
सुपौल इंजीनियरिंग कॉलेज के डॉ चन्दन ने राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया जिले का गौरव

देश-विदेश के वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं, शिक्षाविदों, उद्योग विशेषज्ञों और नीति-निर्माताओं ने भाग लिया.

विज्ञापन

– ईएसटीआईसी 2025, नई दिल्ली में बतौर प्रतिनिधि हुए शामिल सुपौल सुपौल अभियंत्रण महाविद्यालय के डीन (एकेडेमिक्स) एवं इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ चन्दन कुमार ने नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित प्रतिष्ठित ईएसटीआईसी 2025 उभरता हुआ विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार सम्मेलन में बतौर प्रतिनिधि (डेलीगेट) भाग लेकर जिले और संस्थान का नाम रोशन किया. यह राष्ट्रीय सम्मेलन 03 से 05 नवम्बर 2025 तक आयोजित किया जा रहा है, जिसका आयोजन विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग तथा भारत सरकार के अन्य 13 मंत्रालयों और विभागों के संयुक्त तत्वावधान में किया गया है. इस वर्ष ईएसटीआईसी 2025 का थीम विकसित भारत 2047 सतत नवाचार, तकनीकी उन्नति और सशक्तिकरण में अग्रणी रखा गया है. सम्मेलन का उद्देश्य भारत को ‘विकसित भारत @2047’ के लक्ष्य की दिशा में विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार के माध्यम से आत्मनिर्भर एवं वैश्विक नेतृत्व की स्थिति तक पहुंचाना है. कार्यक्रम में देश-विदेश के वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं, शिक्षाविदों, उद्योग विशेषज्ञों और नीति-निर्माताओं ने भाग लिया. सम्मेलन में क्वांटम तकनीक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, उन्नत विनिर्माण, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सेमीकंडक्टर, बायोटेक्नोलॉजी, ऊर्जा-पर्यावरण, अंतरिक्ष तकनीक, कृषि-प्रौद्योगिकी और ब्लू इकोनॉमी जैसे उभरते क्षेत्रों पर गहन विचार-विमर्श किया जा रहा है. सुपौल अभियंत्रण महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ एएन मिश्रा ने डॉ चन्दन कुमार की इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि, यह हमारे संस्थान के लिए गर्व का विषय है कि डॉ चन्दन कुमार ने इतने प्रतिष्ठित राष्ट्रीय मंच पर महाविद्यालय का प्रतिनिधित्व किया. उनकी सक्रिय भागीदारी हमारे संस्थान की नवाचार, शोध और शैक्षणिक उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है. महाविद्यालय परिवार ने डॉ चन्दन कुमार को इस उपलब्धि पर हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन