चिकित्सकों ने ओपीडी कार्य का किया बहिष्कार

Updated:
विज्ञापन
चिकित्सकों ने ओपीडी कार्य का किया बहिष्कार

ओपीडी के अलावे अन्य सभी सुविधाएं पूर्व की तरह उपलब्ध रहेगी

विज्ञापन

फोटो – 07 कैप्सन- सीएचसी में बंद पड़ा निबंधन काउंटर छातापुर. विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार को चिकित्सकों ने ओपीडी का बहिष्कार किया. आधे अवधि के बाद ओपीडी बंद होने से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा. इस संदर्भ में सीएचसी प्रभारी डॉ नवीन कुमार ने बताया कि भासा के आह्वान पर सभी जिलों में ओपीडी सेवा का बहिष्कार किया गया है. जिन मरीजों ने निबंधन काउंटर से पर्ची ले लिया था, उसका उपचार करने के बाद ओपीडी सेवा का बहिष्कार किया गया. बताया कि चिकित्सकों को सुरक्षा प्रदान करने, चिकित्सकों की कमी को दूर करने, उपलब्ध चिकित्सकों पर से कार्य का दबाव घटाने, कार्य अवधि का निर्धारण करने तथा चिकित्सकों को आवास की सुविधा देने आदि प्रमुख मांगों को लेकर ओपीडी सेवा का बहिष्कार किया गया है. ओपीडी के अलावे अन्य सभी सुविधाएं पूर्व की तरह उपलब्ध रहेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Basant Yadav

लेखक के बारे में

By Basant Yadav

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन