वीरपुर एयरपोर्ट व निबंधन कार्यालय का डीएम ने किया निरीक्षण

कोसी योजना के स्कूल भवन को अब तक नहीं हटाए जाने से उन्होंने आपत्ति दर्ज की
वीरपुर. मुख्यालय स्थित निर्माणाधीन एयरपोर्ट का मंगलवार को डीएम कौशल कुमार ने निरीक्षण किया. इस दौरान अनुमंडल कार्यालय के पीछे पुराने अनुमंडल कार्यालय में तत्काल निबंधन कार्यालय की शुरुआत किये जाने को लेकर चल रहे जीर्णोद्धार कार्य का भी निरीक्षण किया. डीएम कौशल कुमार ने कहा कि निबंधन कार्यालय को लेकर 5.5 लाख की लागत से जीर्णोद्धार किया जाना था. जिसका 90 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया गया है और लगभग दो दिनों के अंदर शेष कार्य भी पूरा कर लिया जाएगा. इसके बाद विभाग को इसकी सूचना दी जाएगी और विभाग द्वारा जो समय निर्धारित किया जाएगा उसी समय पर निबंधन कार्यालय की शुरुआत की जाएगी. डीएम ने एसडीएम के साथ एयरपोर्ट के निरीक्षण के बाद कहा कि सीएम की प्रगति यात्रा के बाद वीरपुर को दो बड़ी सौगात मिली है. जिसमे एयरपोर्ट और निबंधन कार्यालय की तैयारी कर उसे निर्धारित समय सीमा के अंदर शुरू किया जाना है. निबंधन कार्यालय को लेकर चिन्हित पुराने अनुमंडल कार्यालय में काम लगभग पूरा कर लिया गया है और एयरपोर्ट के कार्य की लंबी प्रक्रिया है यह तो चलता रहेगा. डीएम भीमनगर भी पहुंचे जहां सीएचसी के निर्माण को लेकर पुराने पीएचसी और कोसी योजना के जीर्णशीर्ण स्कूल भवन को उन्होंने इससे पूर्व के निरीक्षण में तोड़कर हटाने की बात कही थी ताकि जल्द से जल्द भीमनगर में पुराने पीएचसी क़े जगह सीएचसी क़े भवन निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जाय. कोसी योजना के स्कूल भवन को अब तक नहीं हटाए जाने से उन्होंने आपत्ति दर्ज की. वही निरीक्षण के दौरान मौके पर मौजूद प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अर्जुन चौधरी को अविलंब इमरजेंसी सेवा बहाल करने की बात कही. इस दौरान एसडीएम नीरज कुमार, बसंतपुर सीओ हेमंत कुमार अंकुर, बसंतपुर बीडीओ सुजीत कुमार मिश्रा समेत कई अन्य विभाग के पदाधिकारी मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










