डीएम ने किया मतदान सामग्री कोषांग का निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन

निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने मतदान में प्रयुक्त होने वाली विभिन्न प्रकार की सामग्रियों के विखंडन कार्य की गहन जांच की

विज्ञापन

सुपौल. विधान सभा आम निर्वाचन 2025 की तैयारी को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी, सुपौल सावन कुमार ने गुरुवार को मतदान सामग्री कोषांग, सुपौल का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान अपर समाहर्ता (राजस्व), अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन)-सह-वरीय पदाधिकारी, मतदान सामग्री कोषांग, नोडल पदाधिकारी सहित सभी सहयोगी पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे. निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने मतदान में प्रयुक्त होने वाली विभिन्न प्रकार की सामग्रियों के विखंडन कार्य की गहन जांच की. उन्होंने कार्य में संलग्न सभी कर्मियों को निर्देश दिया कि वे सावधानीपूर्वक एवं निर्धारित समय सीमा के भीतर विखंडन कार्य को पूर्ण करें. साथ ही जिलाधिकारी ने प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे पूरे विखंडन कार्य की सतत निगरानी (अनुश्रवण) करते रहें ताकि निर्वाचन कार्य में किसी प्रकार की त्रुटि या विलंब की संभावना न रहे. निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन की प्रत्येक प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ संपन्न कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन