डीएम ने विद्यालय का किया निरीक्षण, शिक्षण गुणवत्ता सुधारने के दिए निर्देश

Updated:
विज्ञापन
डीएम ने विद्यालय का किया निरीक्षण, शिक्षण गुणवत्ता सुधारने के दिए निर्देश

निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय के वर्ग कक्ष, पुस्तकालय, भोजनालय एवं गर्ल्स हॉस्टल का जायजा लिया

विज्ञापन

सुपौल. जिलाधिकारी सावन कुमार ने गुरुवार को पिपरा प्रखंड स्थित अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय 2 उच्च विद्यालय, कौशलीपट्टी का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय के वर्ग कक्ष, पुस्तकालय, भोजनालय एवं गर्ल्स हॉस्टल का जायजा लिया. निरीक्षण के समय मध्याह्न भोजनावकाश चल रहा था. जहां छात्राएं मेस में भोजन कर रही थी. जिलाधिकारी ने छात्राओं से भोजन की गुणवत्ता के बारे में जानकारी ली. जिस पर छात्राओं ने संतोषजनक प्रतिक्रिया दी. इस दौरान जिलाधिकारी ने छात्राओं से संवाद कर उनके पठन-पाठन, शैक्षणिक गतिविधियों एवं विद्यालय की व्यवस्थाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की. उन्होंने व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं व्यवस्थित करने के लिए जिला कल्याण पदाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. साथ ही उपस्थित शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी अध्यापन सुनिश्चित करने तथा शैक्षणिक गतिविधियों को बेहतर ढंग से संचालित करने का निर्देश दिया. निरीक्षण के समय जिला कल्याण पदाधिकारी सहित विद्यालय के शिक्षक व शिक्षिका मौजूद थे.

विज्ञापन
राजीव कुमार झा

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार झा

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन